मैनपुरी । जिला के बिछवां,थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक अनुसूचित जाति की युवती के साथ आरोपी शादी का झांसा देकर पांच माह तक यौन शोषण करता रहा। शादी करने की बात कही तो पीटने के बाद छोड़ कर चला गया। मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक अनुसूचित जाति की युवती ने थाने में आकर तहरीर दी। बताया कि 28 अगस्त 2022 को आरोपी युवक उसे शादी करने का झांसा देकर अपने साथ ले गया था। आरोपी ने उसे अपने घर पर रखा और लगातार उसका यौन शोषण करता रहा। वह उसे मोहन नगर गाजियाबाद ले गया। वहां पांच महीने तक रखा।
काफी समय बीतने के बाद जब उसने शादी करने के लिए कहा तो वह टालने लगा। उसे भरोसा दिलाने के मंदिर में शादी भी कर ली। एक दिन उसने अपने भाई से भी संबंध बनाने का दबाव डाला। जब उसने विरोध किया तो उसकी पिटाई की और 28 फरवरी को गाड़ी में बैठाकर फर्दपुर के पास छोड़ कर चला गया।
घर पहुंचने के बाद उसने परिजन को साथ हुई घटना की जानकारी दी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी का साथ उसके पिता, बहन और मां ने भी दिया है। थाना पुलिस का कहना है कि युवती की गुमशुदगी दर्ज है। जांच कर मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
- ’अग्रबंधु’ के नाम पर लाखों का फर्जीवाड़ा? कमला नगर थाने में दर्ज एफआईआर के 11 महीने बाद भी गिरफ्तारी न होने पर समाजसेवियों में रोष - August 24, 2026
- आगरा के एमएलसी विजय शिवहरे को मिली बड़ी जिम्मेदारी: उत्तर प्रदेश विधान परिषद की मिलावट और नकली दवा रोकथाम समिति के बनाए गए सभापति - August 24, 2026
- एसएनएमसी आगरा में सफल किडनी ट्रांसप्लांट: पति को नई जिंदगी देने वाली 31 वर्षीय मीना की हालत स्थिर, वीडियो कॉल पर हुई भावुक बातचीत, PM मोदी औऱ CM योगी का जताया आभार - August 24, 2026