मोबाइल का गलत और ज्यादा उपयोग मुश्किलें भी पैदा करता है
दुनिया मुट्ठी में कर लेने का हौसला मोबाइल ने हर किसी को मोबाइल ने हाथ में थमा दिया है। एक क्लिक पर आप अपनों से तुरंत जुड़ सकते हैं और दुनिया भर की जानकारी हासिल कर सकते हैं। मगर टेक्नोलॉजी का गलत और अति इस्तेमाल मुश्किलें भी पैदा करता है।
कई लोग मोबाइल को इतनी ज्यादा अहमियत देने लगते हैं कि वो अपनों और अपने रिश्तों को प्रभावित करने लगता है। क्योंकि स्मार्ट फोन, सोशल मीडिया जैसे लोगों को अपने चंगुल में कर लेती है। ऐसा ही एक मामले में स्मार्टफोन पति-पत्नी में तकरार का अहम मुद्दा बन गया।
गाजियाबाद के लोनी इलाके में एक ऐसा मामला सामने आया, जहां मोबाइल प्रेमी पत्नी ने बैकअप बना दिया। फोन के अत्यधिक इस्तेमाल से नाराज पति को उसने ये कहकर चुप करा दिया कि पति भले छूट जाए, स्मार्टफोन का साथ कभी नहीं छोड़ूंगी।इसके बाद ये मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंच गया।
पति की शिकायत के मुताबिक पत्नी दिन भर मोबाइल फ़ोन पर ही लगी रहती है घर कि हर छोटी सी बड़ी बात को लेकर वो बहन और जीजा के पास कॉल करऔर बहन के साथ मिलकर पति की बुराइ कर भला बुरा सुनाती है। इतना ही नहीं दूसरी तरफ मौजूद पत्नी की बहन भी उसे खूब खरी खोटी सुनाती है जिसपर पत्नी बिलकुल भी विरोध नहीं करती।
पत्नी के फोन प्रेम से पति इसकदर बौखलाते का हल की अब उसने पत्नी को स्मार्टफोन की बजाय कीपैड वाला फोन देने की बात कह दी तो वो पत्नी के निशाने पर आ गया। और वो नाराज होकर मायके चली गई। नतीजा ये हुआ कि पति पत्नी के बीच मोबाइल से शुरू हुई तकरार परिवार परामर्श केंद्र तक जा पहुंची।
पत्नी का कहना है कि चाहे कुछ भी हो जाए वो स्मार्ट फ़ोन नहीं छोड़ेगी। उसे पति से ज्यादा अपने स्मार्टफोन से लगाव है। वहीं मामला परिवार परामर्श केंद्र पहंचा तो वहां की प्रभारी ने बताया, महिला को काफी समझाने की कोशिश की गई। मगर वो कुछ भी सुनने और मानने को तैयार नहीं। वो तो स्मार्ट फोन की जिद पर ऐसी अड़ी है कि उसके आगे सबकुछ न्योछावर करते पर तुली है। महिला को उसके खुद भाइयों ने भी काफी समझाने की कोशिश की मगर वो नहीं मानी। फिलहाल काउंसलर ने दंपति को समझा बुझाकर घर वापस भेजा और अगली तारीख दे दी।
- आंगनवाड़ी भर्ती फर्जीवाड़े पर डीएम मनीष बंसल का बड़ा एक्शन: फर्जी आय प्रमाण पत्र से नौकरी पाने वालों की जाएगी नौकरी; लेखपालों और कर्मचारियों पर भी गिरेगी गाज - November 5, 2026
- आगरा कॉलेज में स्ववित्तपोषित शिक्षकों का फूटा गुस्सा: 20 साल के शोषण के खिलाफ लगातार तीसरे दिन काली पट्टी बांधकर जताया विरोध - November 5, 2026
- दीपावली से पहले चंबल पांटून पुल चालू: यूपी और मध्य प्रदेश के सीमावर्ती लोगों को मिली बड़ी राहत, 4 महीने बाद सुगम हुआ आवागमन - November 5, 2026