पहले दिन विधिविधान से परमात्मा के 18 अभिषेक किए गए
शुक्रवार को 24 तीर्थंकरों की पूजा के साथ ध्वजा परिवर्तन
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India. जैन तीर्थस्थल दादाबाड़ी स्थित कलिकुंड पार्श्वनाथ 24 जिनालय का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव गुरुवार से प्रारंभ हुआ। प्रथम दिन 24 जिनालय में परमात्मा के 18 अभिषेक किए गए। ध्वजा के लिए पुनः स्थापित दंड का भी अभिषेक किया गया। 18 अभिषेक पूर्ण विधि-विधान से जयपुर से पधारे गोलेछा जी ने कराए। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
24 फरवरी, 2023 को कालिकुंड पार्श्वनाथ परमात्मा एवं 24 जिनालय स्थित 24 तीर्थंकर परमात्मा की पूजा सेवा के साथ ध्वजा परिवर्तन होगा। प्रातः 8:00 बजे से विभिन्न प्रकार की पूजा गोलेछा जी के नेतृत्व में की जाएंगी। श्रद्धालुओं से धर्मलाभ उठाने की अपील की गई है।

इस अवसर पर जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक श्री संघ के निवर्तमान अध्यक्ष राजकुमार जैन, संघ अध्यक्ष महेंद्र जैन, कमल चंद जैन, मनीष गादिया, दुष्यंत जैन, संजय दूगड़, सुरेंद्र लोढ़ा, शरद चौरड़िया, विपिन जैन, राजेंद्र धारीवाल, अशोक कोठारी, अंकित पाटनी, निशांत वैद्य, सौरभ चपलावत, प्रमोद, सुनील ललवानी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
- मुरैना में बड़ा हादसा: आग की अफवाह से मची भगदड़, ट्रेन से कूदे 4 यात्रियों की दूसरी ट्रेन की चपेट में आकर मौत - June 14, 2026
- जब अखिलेश यादव बोले- कैमरा बंद करके चढ़ावा वापस रख दीजिए, भगवान श्री राम माफ कर देंगे - June 14, 2026
- महाराणा प्रताप के शौर्य से राष्ट्रवाद का संकल्प: आगरा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना, गिनाईं केंद्र सरकार की उपलब्धियां - June 14, 2026