Lakhimpur kheri (Uttar Pradesh, India)। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के ईशानगर थाने के पकरिया गांव में ऐसी घटना हुई है कि हर कोई हैरान है। यहां एक किशोरी की हत्या कर दी गई। इससे पहले उसके साथ सामूहिक रेप किया गया। उसीक आँखें फोड़ दीं। चिल्लाई तो जीभ में छेद कर दिया।
शुक्रवार को मिला था शव
शुक्रवार को गन्ने के खेत में 13 साल की किशोरी का शव मिला था। अंत्यपरीक्षण कराया गया तो हैवानियत की हकीकत सामने आ गई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद गांव में तनाव है।
लड़की के पिता ने क्या बताया
किशोर के पिता का कहना है कि बदमाशों ने किशोरी के साथ गैंगरेप किया। फिर उसकी आंखें निकाल लीं। जीभ भी काट डाली । किशोरी के पिता का कहना है कि वह शुक्रवार से लापता थी। बहुत तलाश की। गन्ने के खेत में शव मिला। चुन्नी से गला घोंटा गया था।
क्या कहना है पुलिस का
उत्तर प्रदेश पुलिस के क्षेत्राधिकारी धौरहरा अभिषेक प्रताप का कहना है कि गैंगरेप के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अंत्यपरीक्षण रिपोर्ट में गैंगरेप और हत्या की बात पुष्ट हुई है।
बसपा अध्यक्ष मायावती ने ट्वीट किया
इस मामले में बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने ट्वीट किया है- ‘यूपी के लखीमपुर खीरी के पकरिया गांव में दलित नाबालिग के साथ बलात्कार के बाद फिर उसकी नृशंस हत्या अति-दुःखद व शर्मनाक। ऐसी घटनाओं से सपा व वर्तमान भाजपा सरकार में फिर क्या अन्तर रहा? सरकार आजमगढ़ के साथ खीरी के दोषियों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई करे, बीएसपी की यह मांग।
- Chat-Moderation-Standards in Cleopatra Slot(s) in Deutschland - October 9, 2026
- 888 Casino – Binnen Minuten Beginnen met Inschrijvingsgids in Nederland - October 8, 2026
- Enjoy Top Games and Earn Rewards Every Week on Slotmafia Casino in Australia - October 8, 2026