संघ के द्वितीय सरसंघचालक माधवराव सदाशिवराव गोलवरकर जी के जन्मदिवस पर 6 रक्तदान शिविर
Live story time
Agra, Uttar Pradesh, India. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, आगरा विभाग द्वारा छह स्थानों पर संघ के द्वितीय सरसंघचालक माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर गुरु जी के जन्मदिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर लगाए गए। आर एस एस के 466 स्वयंसेवकों ने रक्तदान किया।
लोहामंडी स्थित पारस पर्ल्स में माँ भारती एवं परम पूज्य गुरु जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन, पुष्पार्चन और हवन के साथ रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।
रक्तदानियों को संबोधित करते हुए विभाग संघचालक भवेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि रक्तदान कर हम अपने शरीर का शोधन करते हैं। साथ ही दूसरों का जीवन बचाने में भी योगदान करते है।
सह विभाग संघचालक विजय गोयल ने कहा कि संघ की अवधारणा समाज के लिए कुछ न कुछ योगदान करने की रहती है। इसी क्रम में यह रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि परम पूज्य गुरुजी का जीवन क्षण क्षण समाज के लिए अर्पित रहा। इसी क्रम मे हमें समाज की आवश्यकता के प्रति जागरूक रहना चाहिए योगदान करते रहना चाहिए। जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपना योगदान दिया।
पश्चिम महानगर के पारस पर्ल्स में आयोजित रक्तदान शिविर में 117 बंधुओं ने अपने रक्त का दान किया। शिविर में ईएनटी विशेषज्ञ डाॅ. राजीव गुप्ता ने रक्तदान के महत्व के बारे में बताया। शिविर में पश्चिम महानगर संघचालक राजन, महानगर सह कार्यवाह प्रदीप, प्रांत कार्यालय प्रमुख शिवेंद्र, प्रांत अभिलेखागार प्रमुख मानवेंद्र भारत, प्रांत व्यवस्था प्रमुख दिलीप आदि उपस्थित रहे।
छावनी महानगर में दो रक्तदान शिविर राजेश्वर भाग और रावली भाग में लोकहितम ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित किए गए। छावनी महानगर में 135 यूनिट रक्तदान किया गया।
पूर्वी महानगर में 118 यूनिट,रागबाग में 35 यूनिट और फतेहाबाद में 61 रक्तदान हुआ।
आगरा के विभाग प्रचार प्रमुख मनमोहन निरंकारी ने बताया कि कुल 466 यूनिट का रक्तदान किया गया। रक्तदान के बाद रक्तदाता बंधुओं को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। पूर्वी महानगर में 26 फरवरी को एक और रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
- “मेरी पत्नी मर चुकी है…”: कमला नगर के जिम ट्रेनर ने रची खौफनाक साजिश, दूसरी शादी के बाद खुला राज तो पीड़िता के उड़े होश - November 8, 2026
- ताज प्रेस क्लब में धूमधाम से मनाई गई दीपावली: गणेश-लक्ष्मी पूजन के बाद पत्रकारों ने जलाए दीप, एक-दूसरे को दीं बधाइयां - November 8, 2026
- 1. ताज प्रेस क्लब में धूमधाम से मनाई गई दीपावली: गणेश-लक्ष्मी पूजन के बाद पत्रकारों ने जलाए दीप, एक-दूसरे को दीं बधाइयां - November 8, 2026