आगरा की समाजसेवी संस्था हेल्प आगरा का मैं हृदय से आभारी हूँ। हेल्प आगरा जैसी संस्थाएं हर जिले में होनी चाहिए। हेल्प आगरा ने समय-समय पर मेरी हेल्प की है। इसके लिए हेल्प आगरा के महामंत्री किशन कुमार अग्रवाल और मीडिया प्रभारी नंद किशोर गोयल की सराहना के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं।
मेरा पुत्र प्रशांत पिछले ढाई वर्ष से बिस्तर पर है। सड़क दुर्घटना के बाद यह स्थिति बनी। ऐसे में इलाज के लिए दो बार आगरा आना हुआ। अब से डेढ़ वर्ष पूर्व आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन और महामंत्री सुशील जैन के सहयोग से पेट के माध्यम से भोजन नली डलवाने के लिए अलीगढ़ से आगरा आना हुआ। गैस्ट्रोलॉजिस्ट डॉ. दीपक बंसल ने निःशुल्क नली डाली। आने-जाने के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था हेल्प आगरा ने की।
12 फरवरी, 2023 को नली निकलवाने के लिए फिर आगरा आना हुआ। 18 फरवरी को अलीगढ़ वापसी की। हेल्प आगरा ने एक बार फिर से मदद की। एम्बुलेंस निःशुल्क उपलब्ध कराई। डॉक्टरों पर सबकुछ लुटाने के बाद इस तरह की मदद डूबते को ‘तिकने का सहारा’ की तरह है। हेल्प आगरा के महामंत्री श्री किशन कुमार अग्रवाल ने सिर्फ फोन पर ही सारी व्यवस्थाएं कीं। हेल्प आगरा का स्टाफ भी अत्यंत हेल्पफुल है।
हेल्प आगरा स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई प्रोजेक्ट चला रहा है। यह अपने आप में बड़ी बात है क्योंकि सर्वाधिक खर्च स्वास्थ्य पर ही होता है। मैं हेल्प आगरा की उत्तरोतर प्रगति की प्रार्थना ईश्वर से करता हूँ। श्री किशन कुमार अग्रवाल से आग्रह करता हूँ कि अलीगढ़ में भी संस्था का शुभारंभ करें ताकि यहां के लोगों को भी इस तरह मदद मिल सके।
गोपाल बाबू
विकास नगर, न्यू एटा चुंगी, जीटी रोड, अलीगढ़
- एयरपोर्ट वहाँ, इंतज़ार यहाँ: आगरा के हिस्से क्यों आया सिर्फ वादा और इंतजार, इस लेखक ने सवाल पूछने की हिम्मत दिखाई - March 29, 2026
- इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लेकर हाई कोर्ट बेंच तक, कांग्रेस नेता ने गिनाए आगरा की उपेक्षा के ‘5 बड़े जख्म’ - March 29, 2026
- Agra News: महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने सुनी PM मोदी की ‘मन की बात’, सूर्य नगर बूथ पर जुटा जनसमूह - March 29, 2026