Agra, Uttar Pradesh, India. प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय के शास्त्रीपुरम केन्द्र पर शिवरात्रि पर्व शिव जयंती के रूप में मनाया गया। केन्द्र प्रभारी बीके मधु दीदी ने मुरली सुनाई। दादी रतन मोहिनी का संदेश पढ़कर सुनाया। झंडा फहराया। केक काटा। शोभायात्रा निकाली। वैभवी ने नृत्य प्रस्तुत किया। वरिष्ठ पत्रकार डॉ. भानु प्रताप सिंह ने अपने अनुभव सुनाए।

बीके मधु दीदी ने मुरली के दौरान कहा कि शिव बाबा हर क्षण हमारे साथ हैं। हम शिव बाबा से प्यार करते हैं। जब अधिक मेहनत आए तो ‘मेरे बाबा’ कह दो, सब ठीक हो जाएगा। हमें किसी के प्रति गलत वचन नहीं बोलने हैं। सारी दुनिया को सुंदर बनाना है। सतयुग आने वाला है। यह कलयुग और सतयुग के बीच का संगम युग है। उन्होंने शपथ ग्रहण कराई।

वरिष्ठ पत्रकार डॉ. भानु प्रताप सिंह ने कहा कि उन्हें कई बार ब्रह्माकुमारीजी के मुख्यालय माउंट जाने का अवसर मिला है। वहां सिर्फ सकारात्मक बातें की जाती हैं। वहां वास्तव में स्वर्ग है। श्वेतवस्त्र धारी ब्रह्माकुमार और ब्रह्माकुमारी वास्तव में देवदूत की तरह हैं। वेद का एक मंत्र है- संगच्छध्वं संवदध्वं सं वो मनांसि जानताम्, देवा भागं यथा पूर्वे सञ्जानाना उपासते। इसका मतलब है कि हम सब एक साथ चलें, एक साथ बोलें, हमारे मन एक हों। प्राचीन समय में देवताओं का ऐसा आचरण रहा इसी कारण वे वंदनीय हैं। यह वेद मंत्र ब्रह्माकुमारी संस्था साकार कर रही है। उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारीज संस्था की कथनी-करनी में समानता है। ये केवल उपदेश नहीं देते हैं, स्वयं करते हैं और फिर करने के लिए कहते हैं।

बीके मधु दीदी ने डॉ. भानु प्रताप सिंह का सम्मान किया। उन्हें कलेंडर और भोग प्रसाद दिया। उनके हाथ से शिव जयंती पर केक कटवाया और झंडा फहरवाया। इस अवसर पर वैभवी ने सुंदर नृत्य प्रस्तुति दी।

शास्त्रीपुरम केन्द्र से सिकंदरा तक शोत्रायात्रा निकाली गई। सिकंदरा ओवर ब्रिज के नीचे नया केन्द्र शुरू होना है। उसका भूमिपूजन किया गया।

ब्रह्माकुमारीज के प्रभु मिलन केन्द्र ईदगाह पर महाशिवरात्रि की धूम
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में गूंजे ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे: 400 से अधिक शिक्षक-छात्रों ने निकाली भव्य तिरंगा रैली - August 11, 2026
- आगरा में क्रिप्टो निवेश के नाम पर साइबर ठगी: बुजुर्ग से ठगे गए लाखों रुपये, मौत के बाद बेटे ने बैंक खातों की जांच की तो हुआ खुलासा - August 11, 2026
- आगरा में साइबर ठगों का नया पैंतरा: युवती की फोटो लगाकर इंस्टाग्राम पर बनाई फर्जी आईडी, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मांगे रुपय - August 11, 2026