Agra (Uttar Pradesh, India)। राष्ट्रीय वंचित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार यादव उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। यहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। राष्ट्रीय वंचित पार्टी जिन्दाबाद, राष्ट्रीय अध्यक्ष जिन्दाबाद जैसे नारों की गूंज हुई। कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बन रहा था।
पुष्पहारों से लाद दिया
मध्य प्रदेश के चंबल संभाग का दौरा करते हुए श्री यादव रविवार की शाम को आगरा पहुंचे। पुराना मथुरा रोड स्थित होटल भावना क्लार्क्स में जैसे ही कार से उतरे, कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पहारों से लाद दिया। श्री यादव ने हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन स्वीकार किया। उनके साथ भोपाल से वांटेड टाइम्स के समाचार संपादक जय सिंह चौहान भी हैं। उनका भी पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया।

वंचितों को सेवा करने का आह्वान
राष्ट्रीय वंचित पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दिनेश गौड़ और पार्टी के महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। दिनेश गौड़ ने सभी का परिचय कराया। इस मौके पर श्री यादव ने कार्यकर्ताओं से भेंट की। उन्हें पार्टी के उद्देश्यों से अवगत कराया। वंचितों को सेवा करने का आह्वान किया।
क्या है कार्यक्रम
राष्ट्रीय वंचित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार यादव 10 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे से एमआईजी-ए-106 शास्त्रीपुरम, सिकंदरा, आगरा में पार्टी के प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। कुछ रात्रि में पहुंच गए हैं तो कुछ सुबह तक आ जाएंगे।

सामाजिक दूरी का पालन करें
राष्ट्रीय वंचित पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दिनेश गौड़ ने बताया कि कोरोना काल के चलते सीमित संख्या में ही लोग बुलाए गए हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन करना है। मास्क लगाकर रखना है। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के कारण उद्घाटन कार्यक्रम बार-बार टल रहा था। आखिरकार 10 अगस्त को होने जा रहा है। आगरा के जिला और शहर अध्यक्ष घोषित किए जाएंगे। प्रदेश कार्यकारिणी पर भी चर्चा होगी।
- किताबों के नाम पर ‘कमीशन का खेल’ — अभिभावकों का फूटा गुस्सा, पापा संस्था का बड़ा धमाका - March 22, 2026
- Mashhur qimorbozlarning sirli dunyosi Pin up casino bilan kashf eting - March 21, 2026
- Sort of Insurance policies - March 17, 2026