क्या बिग बॉस 16 फिक्स है? ये हम नहीं कह रहे बल्कि हाल ही में इस शो की एक एक्स कंटेस्टेंट युविका चौधरी ने सनसनीखेज खुलासा किया है। उन्होंने पहले तो कहा कि बिग बॉस की ट्रॉफी इस बार प्रियंका चाहर चौधरी लेकर जाएंगी। पर जब सोशल मीडिया पर उन्हें घेरना शुरू किया तो एक्ट्रेस पटल गईं, उन्होंने अपने बयान से यू-टर्न ले लिया और ये पक्का हो गया कि इसका विनर पहले से फिक्स है।
फिक्स है बिग बॉस का विनर?
पहले तो युविका चौधरी जिन्होंने कहा कि एमसी स्टैन जनता की पसंद हैं, पर चैनल की पसंद है प्रियंका चाहर चौधरी। लोग युविका चौधरी से अब सवाल पूछ रहे हैं कि इसका मतलब आप कहना चाहती हैं कि ये शो पहले से फिक्स है। तो किसी का कहना है कि जब तुम्हारा पति जीता था, तो क्या चैनल की वजह से जीता था?
देवोलीना भट्टाचार्जी ने भी किया खुलासा
सिर्फ युविका ही बल्कि देवोलीना भट्टाचार्जी ने भी ट्वीट कर कहा था कि कुछ भी कर लो जीतेगी तो प्रियंका ही, हालांकि ये शो मैंने काफी पहले ही देखना छोड़ दिया है। पर मुझे पहले हफ्ते से ही पता चल गया था। 3 साल का एक्सपीरियंस जो है मुझे बिग बॉस का। इन दोनों के ट्वीट से ये साफ हो गया कि प्रियंका का पलड़ा इसलिए भी भारी है क्योंकि वो कलर्स के शो उड़ारियां में नजर आ चुकी हैं।
पहले भी उठ चुके हैं सवाल
जय भानुशाली ने भी कुछ ऐसा ही कहा जब उनसे पूछा गया कि बिग बॉस 16 कौन जीतेगा? उन्होंने पूछा फाइनल में कौन है.. फिर पूछा, कलर्स का फेस कौन है? जब रिपोर्टर ने प्रियंका कहा तो उन्होंने जवाब दिया- ये ही जीतेगी। हालांकि शो में अर्चना गौतम और सौंदर्या भी इसे लेकर बिग बॉस पर आरोप लगा चुकी हैं। पिछले सीजन में भी तेजस्वी के विनर बनने के बाद सोशल मीडिया पर ऐसी बातें हुई थीं।
- धुंध की मोटी चादर में लिपटी दिल्ली: जहांगीरपुरी में AQI पहुंचा 463, दिवाली की आतिशबाजी से और बिगड़ने के आसार - November 8, 2026
- कांग्रेस का पीएम मोदी पर तीखा हमला; अमेरिकी लॉबिंग फर्म ‘मर्करी पब्लिक अफ़ेयर्स’ के जरिए पैसे देकर तारीफ करवाने का लगाया आरोप - November 8, 2026
- “मेरी पत्नी मर चुकी है…”: कमला नगर के जिम ट्रेनर ने रची खौफनाक साजिश, दूसरी शादी के बाद खुला राज तो पीड़िता के उड़े होश - November 8, 2026