लखनऊ । यूपी सरकार ने बिना छुट्टी के अपने काम से गायब रहने के आरोप में आईएएस अभिषेक सिंह को सस्पेंड कर दिया है। अभिषेक सिंह इससे पहले अक्टूबर 2014 में भी निलंबित रह चुके हैं। इस दौरान अभिषेक राजस्व परिषद से संबंद्ध रहेंगे। अभिषेक उस समय चर्चा में आए थे, जब उन्होंने गुजरात चुनाव में कार के साथ अपनी तस्वीर वायरल की थी। इसके बाद उनको प्रेक्षक के पद से हटा दिया गया था।
अभिषेक सिंह को उसके बाद यूपी आकर पदभार ग्रहण करना था, लेकिन वे बिना छुट्टी गायब हो गए थे। नियुक्ति विभाग ने उन्हें नोटिस भेजा, लेकिन उन्होंने नोटिस का जवाब नहीं दिया। अभिषेक सिंह को बिना बताए गायब रहने और आचरण नियमावली के उल्लंघन में में निलंबित किया गया है। अभिषेक सिंह अखिलेश सरकार में कानपुर मामले में चर्चित आईएएस रही दुर्गा शक्ति नागपाल के पति हैं। अभिषेक सिंह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं।
7
- आगरा में खुद को अधिकारी का ‘स्टेनो’ बताकर लाखों की ठगी: सील दुकान खुलवाने के नाम पर पीड़ित से 1.19 लाख ऐंठे - July 4, 2026
- व्यूज और लाइक्स के लिए परोसी जा रही थी गंदगी; इंस्टाग्राम-फेसबुक पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाले दो लोगों पर एफआईआर दर्ज - July 4, 2026
- सावधान! ट्रैफिक चालान नहीं भरे तो रद्द होगी आरसी; आगरा पुलिस का 654 वाहन चालकों पर शिकंजा - July 4, 2026