मुंबई। ट्रेन से सफर करने वाले वरिष्ठ यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। वरिष्ठ नागरिकों को दी जाने वाली छूट को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में एक लिखित जवाब में कहा कि रेलवे की स्थायी समिति ने वरिष्ठ नागरिकों को कम से कम स्लीपर क्लास और 3 एसी में रियायतें देने के फैसले की समीक्षा करने और उस पर विचार करने की सलाह दी है. संसदीय समिति ने भी सिफारिश की है कि वरिष्ठ नागरिकों को रेलवे टिकट पर छूट दी जानी चाहिए।
कोविड-19 महामारी में कमी के बावजूद रेलवे द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए रियायतें फिर से शुरू नहीं करने के कारणों पर एक अन्य सवाल के जवाब में रेल मंत्री ने कहा सरकार ने 2019-20 में यात्री टिकटों पर 59837 करोड़ रुपये की सब्सिडी प्रदान की। यह रेलवे में यात्रा करने वाले प्रति व्यक्ति 53 प्रतिशत की औसत छूट के बराबर है।
यह सब्सिडी सभी यात्रियों के लिए उपलब्ध है। विकलांग छात्रों और मरीजों जैसे कई श्रेणियों के लिए इस सब्सिडी राशि से आगे की रियायतें जारी रहेंगी। रेलवे बोर्ड ने कहा है कि वह वरिष्ठ नागरिकों के लिए सब्सिडी बनाए रखते हुए इन रियायतों की लागत को कम करने सहित वरिष्ठ नागरिकों को रियायतें देने पर विचार कर रहा है। हालाँकि अभी तक कोई नियम और शर्तें तय नहीं की गई हैं।
- आगरा में PET-2026 की शुरुआत: कठिन सवालों में उलझे परीक्षार्थी, बारिश और ट्रैफिक से बेपटरी हुई शहर की रफ्तार - October 30, 2026
- 45 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी, बारिश और ट्रैफिक का ट्रिपल अटैक: आगरा में PET-2026 के पहले दिन बेपटरी हुई यातायात व्यवस्था - October 30, 2026
- आजम खान पर फिर कसा शिकंजा: ईडी की एफआईआर पर पुलिस ने मांगी कस्टडी रिमांड, सोमवार को कोर्ट में होगी सुनवाई - October 30, 2026