जिस तरह से महंगाई लगातार बढ़ रही है, उसे देखकर हम सब यही सोचते है कि भारत सबसे महंगा है लेकिन ऐसा नहीं है। दुनिया में ऐसे बहुत से देश हैं, जो बहुत महंगे हैं। खासतौर से अगर बात घूमने की हो तो इस लिहाज से तो आपको इन महंगे देशों की यात्रा के लिए कई हजार डॉलर तक खर्च करने पड़ सकते हैं। हालांकि, अगर आपको घूमने का शौक है और आप लग्जरी ट्रैवलिंग पसंद करते हैं तो आपको दुनिया के सबसे महंगे ट्रैवल डेस्टिनेशन के बारे में जरूर जाना चाहिए। यहां पर 2023 के दुनिया के महंगे पर्यटन स्थलों के बारे में बताया गया है।
अंटार्कटिका
अंटार्कटिका किसी वंडरलैंड से कम नहीं है। अगर आप यहां जाना चाहते हैं तो बता दें कि इस जगह की यात्रा के लिए आपको बहुत ज्यादा तैयारी की जरूरत पड़ेगी। यहां जैसा मौसम होता है, लागत वैसे ही बढ़ जाती है। यहां की लग्जरी यात्रा के लिए आपको 20 हजार डॉलर तक खर्च करने पड़ सकते हैं।
बोत्सवाना
अगर आपको जंगल सफारी पसंद है तो बोत्सवाना वो जगह है, जहां आपको जरूर जाना चाहिए। यह अफ्रीका के सबसे पसंदीदा वाइल्ड लाइफ डेस्टीनेशन्स में से एक है। यहां की यात्रा करते हुए आपको 18 हजार डॉलर प्रति व्यक्ति खर्च करना पड़ सकता है।
तंजानिया
तंजानिया साल 2023 के सबसे महंगे ट्रैवल डेस्टीनेशन में शामिल है। यहां जाने के लिए आपको अच्छा खासा पैसा खर्च करना पड़ सकता है। यह जगह वाइल्ड लाइफ को पसंद करने वाले लोगों के लिए एकदम परफेक्ट है। अफ्रीका के सबसे महंगे देशों में से एक तंजानिया वास्तव में एक्प्लोर करने लायक जगह है। यहां जाकर आप जीवन के सबसे अच्छे पल बिता सकते हैं।
नॉर्वे
यूरोप का सबसे खूबसूरत देश है नॉर्वे। यह दुनिया के सबसे महंगे देशों की लिस्ट में शामिल है। दरअसल, इस देश की लाइफस्टाइल काफी महंगी है। इस वजह से यह देश काफी महंगा हो जाता है। लेकिन अगर आपको बजट की चिंता नहीं है तो यहां के ऊबड खाबड़ पहाड़ से लेकर राजसी ग्लेशियर तक यहां देखने लायक बहुत कुछ है। भले ही आपको इस यात्रा में लाखों का खर्च करना पड़ें, लेकिन यकीन मानिए आपकी नॉर्वे की यात्रा यादगार बन जाएगी।
मोनाको
मोनाको को अमीर लोगों का देश कहा जाता है। आमतौर पर लग्जरी ट्रैवलिंग पसंद करने वाला व्यक्ति ही यहां जाने की हिम्मत जुटा सकता है। बता दें कि मोनाको कोई बजट डेस्टिनेशन नहीं है बल्कि यह जगह एक से बढ़कर एक महंगे और लग्जरी रिजॉर्ट, होटल , कैसीनो और याच के लिए पॉपुलर है। मोनिका बिलियनेयर्स प्लेग्राउंड के रूप में भी काफी मशहूर है।
केन्या
केन्या का नाम भी दुनिया के महंगे देशों की लिस्ट में शामिल है। इसे जंगल लॉज और कई विला का घर कहा जाता है। वाइल्ड लाइफ के शौकीन लोगों के लिए यह महंगे ट्रैवल डेस्टिनेशन बहुत अच्छा ऑप्शन है। जंगल में लग्जरी का मजा लेने के लिए आपको अच्छी खासी कीमत चुकानी होगी।
- ज़मीन माँ है, व्यापार नहीं… राहुल गांधी का मोदी सरकार पर प्रहार, कहा- आदिवासियों का हक नहीं छीनने देंगे - February 7, 2026
- ज़मीन माँ है, व्यापार नहीं… राहुल गांधी का मोदी सरकार पर प्रहार, कहा- आदिवासियों का हक नहीं छीनने देंगे - February 7, 2026
- स्मृतियों से सेवा तक: अशोक जैन सीए की पुण्यतिथि पर दिलों को मिलेगा जीवनदान, आगरा में 11 फरवरी को निशुल्क हृदय जांच शिविर - February 7, 2026