अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) में गणतंत्र दिवस पर आयोजित समारोह के बाद छात्रों ने एएमयू जिंदाबाद के साथ अल्लाह हू अकबर के नारे लगाने के मामले में छात्र को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित छात्र का नाम वहीदुज्जमां है। वह मालदा जिले के बोमपाल गांव का निवासी है। एमयू में वह बीए प्रथम वर्ष का छात्र है और आफताब हाल में रहता है। यूनीवर्सिटी प्रशासन ने अल्लाह हू अकबर के नारे लगाने के मामले में जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है।
बता दें कि गणतंत्र दिवस के समारोह के अवसर पर छात्रों को अल्लाह हू अकबर के नारे लगाते देख प्राक्टोरियल टीम के होश उड़ गए थे। छात्रों को किसी तरह नारे लगाने से रोका गया। एएमयू ने इस मामले में जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
एएमयू के प्रॉक्टर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के दौरान एक वायरल वीडियो में एनसीसी वर्दी में एक छात्र को एक नारा लगाते हुए देखा गया था, उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
नारेबाजी का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। एएमयू के सर सैयद हाल स्थित स्ट्रेची हाल पर कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराया था। इसमें बड़ी संख्या में शिक्षक और छात्र शामिल हुए। समारोह समापन के बाद कुलपति कार्यक्रम स्थल से चले गए। इसके बाद छात्र स्ट्रेची हाल के सामने एकत्रित हुए। छात्रों ने पहले भाषण दिए। एएमयू जिंदाबाद के नारे लगाने के साथ अल्ला हू अकबर के नारे लगाए।
प्रॉक्टर ने कहा दोषियों पर होगी कार्रवाई
इस मामले में प्राक्टर प्रो. एम वसीम अली ने कहा है कि घटना उनके संज्ञान में है। जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यूनविर्सटी ने इसे गंभीरता से लिया है। ऐसा सौ साल में पहले कभी नहीं हुआ।
- निजी अस्पतालों ने मोड़ा मुंह, आगरा के SNMC ने बचाई मासूम की जिंदगी: बच्ची की पीठ से सफल सर्जरी कर हटाई ‘फाइब्रोलाइपोमा’ गांठ - November 4, 2026
- आगरा के खंदौली में बंद मकान पर चोरों का धावा: दशहरे पर हुआ था गृह प्रवेश, लाखों के सोने-चांदी के जेवर, बैटरियां व सिलेंडर पार - November 4, 2026
- आगरा में साइबर ठगों का नया और शातिर जाल: बिजली मीटर अपडेट कराने के बहाने महिला के खाते से पार किए 5.48 लाख रुपये; पति को वीडियो कॉल कर दिया झांसा - November 4, 2026