Agra, Uttar Pradesh, India. घर-घर बसंती व विभिन्न प्रकार के फूलों से गमक रहा है। पूरी सड़क पर रंगोली के रंग साज सज्जा से अपनी दमक बिखेर रहे हैं। मण्डला आर्ट्स के बोर्ड पूरी मेहरबाग़ कॉलोनी में अलग से ही देखे जा रहे हैं। हम बात कर रहे हैं मेहरबाग (दयालबाग) की। अवसर है बसंत पंचमी का। इस बार बसंत पंचमी 26 जनवरी को है।
इस बार बिजली की अद्भुत सजावट पूरे मेहरबाग़ में की गई है। लोहे के बड़े बड़े पैनल्स पर लाइटों के पर्दे बनाये गए हैं। संगमरमर के फौवारे पर भी खूब सजावट की गई है। हस्तनिर्मित झाड़फानूस से पूरा मेहरबाग़ आलोकित हो रहा है। ऐसा लग रहा है कि रात में भी दिन निकला हुआ है।
मेहरबाग (दयालबाग) निवासी साहित्यवेत्ता श्रुति सिन्हा ने बताया कि ये साज सज्जा तकरीबन 4 महीने पहले से शुरू हो जाती है। पूरा मेहरबाग़ बसंत की तैयारियों में दिन रात एक करके लगा हुआ है। दूसरी तरफ मेहरबाग़ वाटिका में मेहरबाग़ में उगाई ऑर्गेनिक सब्जियां प्रदर्शित की गई है।
- ”मोदी सत्ता से हटेंगे तभी सुरक्षित रहेगा देश का लोकतंत्र”: रामलीला मैदान की महारैली से कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का बड़ा बयान - November 1, 2026
- यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर JDU का शंखनाद, वाराणसी के सम्मेलन में निशांत कुमार और संजय झा ने भरी हुंकार - November 1, 2026
- दीपावली से पहले झुनझुना बजाकर सोए जनप्रतिनिधियों को जगाया: यमुना की दुर्दशा पर आगरा में रिवर एक्टिविस्ट्स का अनोखा प्रदर्शन - November 1, 2026