नई दिल्ली। विनेश फोगाट ने कहा कि हमने खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ अपनी समस्याएं रखी हैं। उन्होंने हमें शाम 6 बजे एक बार फिर से मिलने का समय दिया था क्योंकि कुछ मुद्दे ऐसे थे जिन पर हम असंतुष्ट थे।
विनेश फोगाट ने कहा कि हम सभी मुद्दे रख रहे हैं। ये सिर्फ कुश्ती की बात होती तो क्या पता एक घंटे की बैठक में समाधान हो जाता। ये एक लड़की का नहीं, बहुत सारी लड़कियों का मामला है। हम सार्वजनिक तौर पर एक-एक का खुलासा नहीं कर सकते, इस तरह से उनके जीवन और परिवारों को खतरा होगा।
IOA ने बुलाई आपात बैठक
भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने शाम 5 बजकर 45 मिनट पर कार्यकारी परिषद की आपात बैठक बुलाई है, जहां पर पहलवानों द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर चर्चा होगी। हालांकि अभी तक इसका हल सामने नहीं आया है।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- डिंपल यादव इस वक्त पूरे देश की मां और ममता का प्रतीक हैं, बिलारी से सपा विधायक मोहम्मद फहीम ने दिया बेतुका बयान - August 17, 2026
- UGC नेट परीक्षा रद्द होने पर राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर तीखा हमला: कहा—”देश में अब कोई शिक्षा व्यवस्था नहीं बची, यह एक एक्सट्रैक्शन मशीन है” - August 17, 2026
- लखनऊ में जेन अल्फा का फूटा गुस्सा: पारा क्षेत्र के सर्वोदय विद्यालय में अव्यवस्थाओं के खिलाफ बारिश के बीच सड़क पर उतरीं छात्राएं - August 17, 2026