Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए अंतिम राउंड तक कांटे का मुकाबला चला। मुकाबला इतना कडा था कि मामूली मतों का अंतर अंतिम राण्ड तक चलता रहा। अंतिम राउंड में सुशील शर्मा ने 17 मतों से विजय पाल तौमर को हरा दिया। सुशील शर्मा को कुल 925 तथा विजयपाल तौमर को 908 मत प्राप्त हुए।
सुनील कुमार चतुर्वेदी बने सचिव
उपाध्यक्ष पद पर श्याम सुंदर जादौन और विनोद कुमार चौधरी के बीच मुकाबल रहा। हालांकि यह हार जीत के मतों का अंतर कहीं ज्यादा था। श्याम सुंदर जादौन को 714 तथा विनोद कुमार चौधरी को 471 मत मिले। इस तरह 243 वोटों से श्याम सुंदर जादौन विजयी रहे। सचिव पद का मुकाबला सुनील कुमार चतुर्वेदी ने सतेन्द्र कुमार परिहार को हराकर 374 मतों से जीता, श्री चतुर्वेदी को 1206 तथा श्री परिहार को 832 मत मिले। संयुक्त सचिव कृष्ण कुमार यादव को चुना गया है। इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी देवेन्द्र अग्रवाल को 389 मतों से हराया। कृष्ण कुमार को 846 तथा दवेन्द्र यादव को 467 वोट मिले। शैलेश दुबे ने 1129 मत प्राप्त कर 667 मत हासिल करने वाले अपने प्रतिद्वंदी निमेश गर्ग को 462 मत से हरा कर ऑडिटर पद पर कब्जा किया है। कोषाध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में प्रवीण शर्मा ने 1043 मत प्राप्त कर 942 मत हासिल करने वाली बबिता सिंह को 101 वोटों से हरा दिया।
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा क्षेत्र में एक और बड़ी सफलता: पिता ने किडनी दान कर बचाई बेटे की जान, दूसरा सफल ट्रांसप्लांट रहा कामयाब - October 11, 2026
- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: फतेहाबाद के पास डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत - October 11, 2026
- ताजमहल में पर्यटकों के बीच जमकर हुई हाथापाई: पैर पर पैर रखने के मामूली विवाद पर भिड़े राजस्थान के पर्यटक, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप - October 11, 2026