Aligarh (Uttar Pradesh, India)। अलीगढ़ में थाना लोधा क्षेत्र के गांव अकरावत के युवक की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि रिश्ते के चाचा ने अवैध संबंधों में बाधक बनने पर की थी। पुलिस ने चाचा समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार गुरुवार को हत्याकांड का खुलासा कर दिया। अभी दो आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है।
अपहरण के बाद की थी हत्या
पुलिस लाइन स्थित सभागार में सोनू हत्याकांड का खुलासा करते हुए एसपी सिटी अभिषेक कुमार ने बताया कि गांव अकरावत निवासी सोनू की अपहरण के बाद हत्या की गई थी। इस मामले में पुलिस टीमें जांच में जुटी हुई थीं। जांच में पप्पू उर्फ भगवती पुत्र कालीचरन निवासी नगला धुंधी थाना खैर व अनिल कुमार पुत्र देवी सिंह निवासी अकरावत थाना लोधा के नाम सामने आए थे। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी अनिल से एक तमंचा व कारतूस व पप्पू की निशानदेही पर मृतक की बाइक बरामद कर ली है।
ये है कारण
पूछताछ में अनिल ने बताया कि सोनू उसका भतीजा लगता है। उसकी पत्नी से उसके अवैध सम्बन्ध थे। सोनू इसमें बाधक बना हुआ था। इसलिए उसे रास्ते से हटाने के लिए पूरी प्लानिंग पहले ही कर ली थी। उसका अपहरण करने के बाद गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी। इसमें रोहित व उसका भाई हरेन्द्र भी शामिल था। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है। फरार आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
- Where Fortune Meets Freedom for UK Players at EliteSpin Casino - October 20, 2026
- Casino LuckyHills – Idéal pour les nouveaux joueurs et les joueurs expérimentés au Canada - October 19, 2026
- Gransino Casino – Live Casino Features and The Experience in Spain - October 18, 2026