विश्वविद्यालय अनुदान आयोग UGC की ओर से UGC NET JRF दिसंबर 2022 के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही यूजीसी नेट जेआरएफ दिसंबर UGC NET JRF December 2022 के लिए आवेदन भी शुरू हो गए हैं।
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के प्रमुख प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने ट्वीट कर बताया कि यूजीसी-नेट दिसंबर 2022 के कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। UGC द्वारा NTA को UGC NET के संचालन के लिए जिम्मा सौंपा गया है। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर विजिट कर सकते हैं।
UGC NET JRF 83 विषयों के लिए होगी परीक्षा
नेट यानी राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर’ और JRF यानी जूनियर रिसर्च फेलोशिप पुरस्कार की पात्रता निर्धारित करने के लिए राष्ट्रीय परीक्षा है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में 83 विषयों में ‘जूनियर रिसर्च फेलोशिप’ और ‘असिस्टेंट प्रोफेसर’ के लिए पात्रता के लिए UGC-NET दिसंबर 2022 आयोजित करेगी।
NTA UGC NET JRF दिसंबर 2022 का शेड्यूल
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करना: 29 दिसंबर 2022 से
ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी समय-सीमा: 17 जनवरी 2023 को शाम पांच बजे तक
यूजसी नेट परीक्षा की तिथियां: 21 फरवरी 2023 से 10 मार्च 2023 तक
- केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा, जनसंदेश टाइम्स अखबार के अवॉर्ड आगरा के पदमश्री, शिक्षाविदों को दिया बड़ा काम - September 28, 2025
- NTPC ने शुरू की रिक्त 114 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया - December 14, 2023
- यूपी पुलिस में 62 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की आवेदन प्रक्रिया जनवरी से - December 13, 2023