दक्षिण कोरिया की सरकार ने एक लंबी बहस के बाद सेक्स डॉल आयात करने पर लगे प्रतिबंधों को हटा दिया है.
कोरियाई कस्टम सर्विस ने अपने नियमों में बदलाव करते हुए वयस्क इंसानों के बराबर ऊंचाई वाली सेक्स डॉल को आयात करने की अनुमति दे दी है.
हालांकि, अभी भी बच्चों के आकार वाली सेक्स डॉल के आयात की अनुमति नहीं दी गयी है.
दक्षिण कोरिया में सेक्स डॉल प्रतिबंधित नहीं हैं लेकिन साल 2018 के बाद से हज़ारों सेक्स डॉल्स को ज़ब्त किया गया है.
इसके साथ ही सेक्स डॉल के आयात को उस कानून के ज़रिए प्रतिबंधित किया गया था जो दक्षिण कोरियाई परंपराओं और नैतिक मूल्यों का हनन करती हुई देखी जाती हैं.
लेकिन जो लोग सेक्स डॉल आयात करना चाहते थे, उन्होंने प्रतिबंध लगने के बाद कोर्ट का रुख किया.
अदालत में इन पक्षों ने कहा कि ये उत्पाद मानवीय गरिमा का हनन नहीं करते हैं.
सुप्रीम कोर्ट ने साल 2019 में एक पुराने फ़ैसले को सही ठहराते हुए कहा था कि सेक्स डॉल निजी इस्तेमाल की चीजें हैं, ये उसी श्रेणी में आती हैं जिसमें पोर्नोग्राफ़ी आती है, इस श्रेणी पर कड़े नियम लागू हैं लेकिन ये क़ानूनी है.
- यूपीएसफिस लखनऊ में ‘टेकसंगम 2026’ का आयोजन: सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- तकनीकी नवाचार से नागरिक सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मिल रही मजबूती - October 24, 2026
- आगरा में लाठी लेकर भाभी को पीटता दिखा देवर, वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच - October 24, 2026
- खाटू श्याम के दर्शन कर आगरा लौट रहे 4 दोस्तों की दर्दनाक मौत: जयपुर के रायसर में 30 फीट गहरी खाई में गिरी कार, दो घायल - October 24, 2026