आयकर विभाग में विलम्ब शुल्क के साथ इस साल का आयकर रिटर्न 31 दिसंबर तक दाखिल किया जा सकता है। जिन करदाताओं ने अपने टैक्स रिटर्न में गलतियां की हैं, उन्हें सुधारने का यह मौका है। वे अपडेट करते हुए आयकर रिटर्न 31 दिसंबर तक भर सकेंगे।
टैक्स विशेषज्ञ सीए दीपिका मित्तल ने बताया कि इस साल भरे गए आयकर रिटर्न में हुई गलतियों को सुधारने के लिए केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने अपडेटेड आयकर रिटर्न भरने के लिए पांच माह का वक्त दिया था, जो 31 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। लोगों के पास एक सप्ताह का ही समय है। जिन करदाताओं ने ऑनलाइन गेम्स, लॉटरी या बैटिंग के जरिए आय अर्जित की है और इसका ब्यौरा रिटर्न में नहीं दिया है, वह भी अपडेटेड आयकर रिटर्न में यह दे सकते हैं।
आयकर नियमों के अनुसार जिन करदाताओं ने अपने आईटीआर में गलत जानकारी भर दी है या फिर आधी अधूरी जानकारी भरी है उन्हें भी 31 दिसंबर अपडेटेड आईटीआर भरना होगा। ऐसे अभिभावक जिनके बच्चे यूट्यूब, अभिनय या किसी अन्य तरीके से कमाई कर रहे हैं और उनकी कमाई का ब्योरा आईटीआर में नहीं दिया गया है तो उन्हें भी अपडेटेड आईटीआर फाइल करना होगा।
ऐसे करदाता जिन्होंने एनुअल इंफॉर्मेशन स्टेटमेंट फॉर्म में दी गई जानकारियों को बिना पुष्टि किए भर दिया है और वह गलत है तो उन्हें 31 दिसंबर, 2022 तक अपडेटेड आईटीआर फाइल करने की जरूरत है। आखिरी मौका बीतने के बाद अगर करदाता अपडेटेड आईटीआर दाखिल नहीं कर पाएंगे तो उन्हें आयकर विभाग के नोटिस का सामना करना पड़ सकता है या फिर मोटा जुर्माना भी भरना पड़ सकता है।
- योगी कैबिनेट के 37 बड़े फैसले: गेहूं पर बढ़ी MSP, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी; जानें योगी सरकार के मास्टर प्लान की 10 बड़ी बातें - March 23, 2026
- प्रयागराज में बड़ा हादसा: कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस टैंक फटा, छत गिरने से मलबे में दबे 15 से ज्यादा मजदूर - March 23, 2026
- सफेदपोश अपराधियों की नई पौध: चंबल के युवाओं में बढ़ता गैंगस्टर कल्चर, रईसी के चक्कर में अपराध के सिंडिकेट से जुड़े तार - March 23, 2026