प्रवर्तन निदेशालय ED की प्रयागराज यूनिट ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में बाहुबली नेता मुख़्तार अंसारी को रिमांड पर लिया है.
उत्तर प्रदेश की एक स्थानीय अदालत ने उनके खिलाफ़ वॉरंट जारी किया था.
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार 59 वर्षीय अंसारी उत्तर प्रदेश के बांदा ज़िले की एक जेल में बंद है. ईडी ने पिछले साल इस मामले में पूर्व विधायक से पूछताछ की थी.
इससे पहले ईडी के अधिकारियों ने मुख़्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी और बहनोई आतिफ़ रज़ा को अंसारी को गिरफ़्तार किया था. उन पर अलग-अलग बैंक खातों के ज़रिए कई करोड़ रुपये के नक़द लेनदेन का आरोप है.
मुख्तार अंसारी की पत्नी अफ़शां अंसारी भी ईडी की ओर से मनी लॉन्ड्रिंग मामले में वॉन्टेड है और केंद्रीय एजेंसी ने उसके ख़िलाफ़ लुकआउट नोटिस जारी किया है.
मुख़्तार अंसारी के ख़िलाफ़ कम से कम 49 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें जमीन हड़पने, हत्या और जबरन वसूली के मामले शामिल हैं. उस पर हत्या के प्रयास और हत्या सहित कई मामलों में उत्तर प्रदेश में मुक़दमा चल रहा है.
- दिल्ली में आज INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च: कर्नाटक भवन में कांग्रेस नेताओं का जमावड़ा, मुख्य न्यायाधीश ने सांसदों का आवेदन नकारा - October 12, 2026
- CM योगी की चुनौती पर अखिलेश यादव का तीखा पलटवार: बोले— अयोध्या में ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरों को हराने के लिए हमारा एक युवा ‘पीडीए प्रहरी’ ही काफी - October 12, 2026
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा क्षेत्र में एक और बड़ी सफलता: पिता ने किडनी दान कर बचाई बेटे की जान, दूसरा सफल ट्रांसप्लांट रहा कामयाब - October 11, 2026