CBI ने देश में फुटबॉल मैचों में कथित मैच फिक्सिंग की प्रारंभिक जांच शुरू की है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि करीब 15 दिन पहले शुरू हुई जांच के दौरान सीबीआई ने दिल्ली स्थित अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ से कई भारतीय फुटबाल क्लबों के दस्तावेज मांगे और एकत्र किए।
उन्होंने कहा कि जांच के दायरे में मैचों के परिणामों में हेराफेरी करने में सिंगापुर स्थित एक कथित ‘मैच फिक्सर’ की भूमिका है।
अधिकारियों ने प्रारंभिक जांच में नामित संदिग्धों और आरोपों के विवरण के बारे में कोई जानकारी देने से इंकार कर दिया क्योंकि इससे जांच में बाधा आ सकती है जो अभी शुरुआती चरण में है। उन्होंने कहा कि एजेंसी को कुछ दस्तावेज मिले हैं जबकि कुछ अन्य का अभी इंतजार है।
उन्होंने कहा कि एजेंसी ने जांच में शामिल होने के लिए कई भारतीय फुटबॉल क्लबों से भी सहयोग मांगा है।
उन्होंने कानून का हवाला देते हुए कहा कि सीबीआई प्रारंभिक जांच के तहत तलाशी, गिरफ्तारी या समन के जरिए पूछताछ नहीं कर सकती है।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसी प्रारंभिक जांच के दौरान हितधारकों के सहयोग पर निर्भर करती है और जब उसके पास प्रथम दृष्टया अपराध का संकेत देने वाली सामग्री होती है तब प्राथमिकी दर्ज करती है।
- मुंबई को मिली ‘सोलर इन फुल ब्लूम’ की सौगात: जुहू में अवादा ग्रुप की अनोखी कलाकृति का अनावरण - June 27, 2026
- राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर छलका धीरेंद्र शास्त्री का दर्द, बोले- “रावण ने सीता जी को चुराया था, इन्होंने तो करोड़ों का भरोसा लूटा” - June 27, 2026
- अयोध्या चढ़ावा मामला: इस्तीफा प्रकरण के बीच ट्रस्ट ने कहा- चंपत राय और अनिल मिश्रा के त्यागपत्र पर न्यास करेगा विचार, अफवाहों से बचने की अपील - June 27, 2026