परमाणु ऊर्जा विभाग के तहत भारत सरकार के सार्वजनिक उपक्रम भारतीय यूरेनियम निगम में विभिन्न ट्रेड्स में अप्रेंटिस (Apprentice) के पदों पर वैकेंसी निकली है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने इन खाली पदों पर कैंडिडेट्स के आवेदन आमंत्रित किए हैं।
कैंडिडेट्स यूसीआईएल UCIL की ऑफिशियल वेबसाइट ucil.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2022 है।
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 239 पदों को भरा जाएगा। इन पदों में इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर (गैस और इलेक्ट्रिक), टर्नर/मशीनिस्ट, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक और अन्य सहित विभिन्न ट्रेड्स में अप्रेंटिस के पदों को भर्ती होगी।
वैकेंसी डिटेल्स
फिटर (Fitter)- 80 पद
इलेक्ट्रीशियन (Electrician)- 80 पद
वेल्डर (गैस और इलेक्ट्रिक)- 40 पद
टर्नर/मशीनिस्ट (Turner/Machinist)- 12 पद
इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक (Instrument Mechanic)- 5 पद
मैकेनिक डीजल/मैकेनिक एमवी (Mech. Diesel/Mech. MV)- 12 पद
कारपेंटर (Carpenter)- 5 पद
प्लंबर (Plumber)- 5 पद
योग्यता
यूसीआईएल में अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक पास होना चाहिए। इसके अलावा संबंधित ट्रेड में आईटीआई पास होना जरूरी है।
एज लिमिट
18 से 25 साल।
आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार @ucil.gov.ing पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा, जनसंदेश टाइम्स अखबार के अवॉर्ड आगरा के पदमश्री, शिक्षाविदों को दिया बड़ा काम - September 28, 2025
- NTPC ने शुरू की रिक्त 114 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया - December 14, 2023
- यूपी पुलिस में 62 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की आवेदन प्रक्रिया जनवरी से - December 13, 2023