विशेष संवाददाता
Agra, Uttar Pradesh, India. ताज प्रेस क्लब आगरा के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में वरिष्ठ पत्रकार डॉ. भानु प्रताप सिंह को ताज प्रेस क्लब का उपाध्यक्ष चुना गया है। उन्हें 114 वोट मिले। मतदान 13 नवम्बर 2022 को हुआ और उसी दिन परिणाम भी घोषित कर दिया गया। इसके साथ ही डॉ. भानु प्रताप सिंह के सम्मान का सिलसिला चलता रहा। फोन पर बधाई देने वालों के साथ लोग उनके शास्त्रीपुरम, सिकंदरा स्थित आवास पर पहुंचे। माल्यार्पण किया। मिठाई भी लेकर आए। चुनाव में उन्होंने नारा दिया था- “ताज प्रेस क्लब की प्रतिष्ठा को बचाना है डॉ. भानु प्रताप सिंह को जिताना है।”

बता दें कि डॉ. भानु प्रताप सिंह ने स्वराज्य टाइम्स, दैनिक जागरण, अमर उजाला, हिन्दुस्तान, राष्ट्रीय सहारा, राजस्थान पत्रिका, द सी एक्सप्रेस (सीटीवी नेटवर्क), कल्पतरु एक्सप्रेस में सेवाएं दी हैं। इस समय वे जनसंदेश टाइम्स के साथ जुड़े हुए हैं लोकप्रि न्यूज वेबसाइट www.livetsorytime.com के संपादक हैं।

डॉ. भानु प्रताप सिंह प्रबंधन विषय में हिन्दी माध्यम से शोध कर विद्या वाचस्पति (पीएचडी) की उपाधि लेने वाले भारत में प्रथम हैं। भारत सरकार की संस्था द सर्वे ऑफ इंडिया ने वर्ष 2009 में हिन्दी में कार्य के लिए देश में नौवां स्थान दिया है। उनकी प्रमुख पुसल्तकें हैं- जैन धर्म का प्रमुख केन्द्र थी फतेहपुर सीकरी, क्या है फतेहपुर सीकरी का रहस्य, भारत के तलवारबाज और स्मारक प्रेमी किन्नर, मेरे हसबैंड मुझको प्यार नहीं करते, हिन्दू धर्म रक्षक वीर गोकुला जाट जैसी पुस्तकें लिखी हैं। अनेक पुस्तकों का संपादन किया है। उनकी दो पुस्तकें उत्तर प्रदेश सरकार की संस्था क्षेत्रीय अभिलेखागार में सूचीबद्ध हुई हैं।











- Personalizacja Limitów Wpłat w Jackpot Bells Slot dla Polski - October 12, 2026
- Technological Innovation Behind Shining Crown Slot for Romanian Players - October 11, 2026
- Chat-Moderation-Standards in Cleopatra Slot(s) in Deutschland - October 9, 2026