मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने भेंट की। नवाजुद्दीन सिद्दिकी उत्तराखंड में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।
शूटिंग के लिए उत्तराखंड में अच्छा वातावरण
रोतु की बेली, चंबा, मसूरी एवं देहरादून में उनके द्वारा फिल्मांकन किया गया। उन्होंने कहा कि फिल्मों की शूटिंग के लिए उत्तराखंड में बहुत अच्छा वातावरण है। उत्तराखंड का नैसर्गिक सौंदर्य फिल्मांकन के लिए लोगों को आकर्षित कर रहा है।
फिल्मांकन की दृष्टि से हैं अनेक रमणीक स्थल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में हवाई, रेल एवं सड़क कनेक्टिविटी का तेजी से विस्तार हो रहा है। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में फिल्मांकन की दृष्टि से अनेक रमणीक स्थल हैं।
राज्य में बनाया गया सिंगल विंडो सिस्टम
पर्वतीय क्षेत्रों में राज्य सरकार द्वारा पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है। इन क्षेत्रों में अच्छे होटल खुलें, इस दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। फिल्मों की शूटिंग के लिए राज्य में सिंगल विंडो सिस्टम बनाया गया है। इस अवसर पर फिल्म अभिनेता हेमंत पांडे एवं फिल्म जगत के अन्य कलाकार मौजूद थे।
मसूरी में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी
बालीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों मसूरी में अपनी आनेवाली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। बीती मंगलवार को मालरोड पर कुलड़ी बाजार के एक होटल में कुछ दृश्य नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर फिल्माए गए। इसके अलावा बार्लोगंज क्षेत्र में भी कुछ लोकेशंस पर फिल्म के दृश्य कैमरे में कैद किये गए।
- यूपी में मौसम का मिजाज बदला: गोरखपुर, बलिया और बस्ती समेत 6 जिलों में तेज आंधी-बारिश, तापमान में गिरावट - June 22, 2026
- लखनऊ के अलीगंज में कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, अब तक करीब 14 शव निकाले गए, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, CM योगी का अलीगढ़ दौरा रद्द - June 22, 2026
- सरकारी नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी: आगरा में फर्जी नियुक्ति पत्र और ‘नकली ट्रेनिंग’ कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार - June 22, 2026