Noida (Uttar Pradesh, India) । प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य एवं चिकित्सा) अमित मोहन प्रसाद ने मंगलवार को नोएडा सेक्टर 39 स्थित नए जिला अस्पताल में 400 बेड के कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया। सेक्टर 39 स्थित कोविड अस्पताल का निर्माण बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन के सहयोग से टाटा ट्रस्ट की ओर से निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत किया गया है। यह कोविड अस्पताल लेवल-1, 2 और 3 श्रेणी का होगा। यहां सामान्य और गंभीर मरीजों को भर्ती कर उनके उपचार की सुविधा होगी। अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) मंगलवार सुबह करीब 10.30 बजे सेक्टर 39 स्थित नए जिला अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कोविड अस्पताल की विस्तार से जानकारी ली। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
जल्द शुरू होगा कोविड-19 अस्पताल
निरीक्षण के मौके पर अमित मोहन प्रसाद ने बताया यह अस्पताल बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन के सहयोग से टाटा ट्रस्ट द्वारा सीएसआर के तहत बनाया गया है। इस अस्पताल को जल्द ही शुरू किया जाएगा।
मुख्यमंत्री लखनऊ से कर सकते हैं उद्घाटन
निरीक्षण के बाद इस बात की संभावना काफी प्रबल हो चुकी है कि जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से वीडियो क्रॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अस्पताल का उद्घाटन कर सकते हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नोएडा आकर अस्पताल का उद्घाटन करने की चर्चा थी। मुख्यमंत्री के न आ पाने के चलते शासन स्तर से अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य को कोविड अस्पताल के निरीक्षण के लिए नोएडा भेजा गया है।
15 जून को होना था अस्पताल शुरू
कोविड अस्पताल पहले 15 जून को शुरू होने की उम्मीद थी, लेकिन, नोएडा विकास प्राधिकरण की ओर से सौंपे न जाने के कारण देर से काम शुरू हुआ। टाटा कंपनी की ओर से करीब 17 करोड़ की लागत से अस्पताल में संसाधन जुटाए गए हैं। जहां वेंटिलेटर से लेकर ऑक्सीजन सहित हर जरूरी स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। यह जिले का सबसे बड़ा कोविड अस्पताल होगा।
100 स्वास्थ्यकर्मियों की लगाई जाएगी ड्यूटी
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में चाइल्ड पीजीआइ में 50, ग्रेटर नोएडा स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में 150 बेड की सुविधा है। सेक्टर 39 स्थित नए जिला अस्पताल में 400 बेड कोविड के लिए आरक्षित हैं। यहां करीब स्वास्थ्य विभाग के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सकों की सूची तैयार कर ली है। सभी चिकित्सक जिले के विभिन्न सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों से यहां तैनात किये जाएंगे।
- Where Fortune Meets Freedom for UK Players at EliteSpin Casino - October 20, 2026
- Gransino Casino – Live Casino Features and The Experience in Spain - October 18, 2026
- Snelle Stortingen Oranje Palace Casino Simplificeert Stortingen voor Nederlanders - October 18, 2026