अमेरिका में क़ैलिफ़ोर्निया की मर्सेड काउंटी पुलिस ने बुधवार शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया है कि उसे एक पंजाबी परिवार के चार सदस्यों के शव मिले हैं, जिनका कुछ दिन पहले अपहरण कर लिया गया था.
पुलिस पिछले कुछ दिनों से इस परिवार की तलाश कर रही थी. इस परिवार में 27 वर्षीय जसलीन कौर, 36 वर्षीय जसदीप सिंह, 39 वर्षीय अमनदीप सिंह और आठ महीने की एक बच्ची शामिल थी.
इस मामले में पुलिस ने कहा है कि उसके पास संदिग्ध से जुड़ी जानकारियां हैं, लेकिन वे इसे साझा नहीं कर सकते.
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़ इस परिवार का ताल्लुक भारत के होशियारपुर शहर से था.
पुलिस ने बताया है कि पिछले सोमवार मर्सेड के एक व्यापारिक प्रतिष्ठान से इस परिवार का बंदूक की नोक पर अपहरण कर लिया गया था.]
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- विश्व हृदय दिवस पर आगरा में शिक्षकों का अनूठा सेवा अभियान, जानिए क्या किया - September 29, 2026
- श्री रामलीला महोत्सव: “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”… तलवार लहराकर और अट्टहास के साथ गरजा दशानन, आगरा में निकली लंकापति रावण की भव्य शाही सवारी - September 29, 2026
- भाजपा में कुछ ‘पहिये’ खुद को समझने लगे हैं स्टीयरिंग…सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए सहयोगी दलों पर कसा तंज - September 29, 2026