जनसत्तादल महिला सभा की जिलाध्यक्ष पूजा खिलवानी ने कहा- पांच अक्टूबर से शुभारंभ
Agra, Uttar Pradesh, India. आगरा में पांच अक्टूबर, 2022 से श्रीमदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ होने जा रहा है। स्थान है- समाधि पार्क सूर्यनगर, खदारी आगरा। समय है- अपराह्न दो बजे से शाम सात बजे तक। कथा व्यास हैं- पं. ज्ञानेश तिवारी महाराज (वृंदावन वाले)। खास बात यह है कि इस कथा के आमंत्रण पत्र राजा भैया परिवार ( जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह) की ओर से वितरित किए गए हैं। कार्ड पर राजा भैया के साथ जनसत्ता दल (महिला सभा) आगरा की जिलाध्यक्ष पूजा खिलवानी का भी चित्र प्रकाशित है।
कथा का कार्यक्रम
पांच अक्टूबर को कलश यात्रा के साथ कथा का शुभारंभ होगा। सात अक्टूबर क भक्त ध्रुव एवं सती चरित्र की कथा है। आठ अक्टूबर को समुद्र मंथन, वामन अवतार, राम कथा और कृष्ण जन्मोत्सव होगा। 9 अक्टूबर को श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं, बृज की होली, गोवर्धन पूजा और शरद पूर्णिमा पर महारास होगा। 10 अक्टूबर को कंस वध, उद्धव- गोपी संवाद, रुक्मणी विवाह है। 11 अक्टूबर को सुदामा चरित्र कथा और भागवत पूजन के साथ कथा का समापन होगा। 12 अक्टूबर, 2022 को प्रातः 9 बजे से पूजा, हवन और प्रसादी का आयोजन है।
स्वामी लक्ष्मणदास अवधूत जी की प्रेरणा
पूजा खिलवानी कहती हैं- जिन्दगी जब तक रहेगी फुरसत न होगी का से, कुछ समय ऐसा निकालो प्रेम कर लो भगवान से। इसी भाव के साथ श्रीमद भागवत कथा का सभी को आमंत्रण है। यह कथा ब्रह्मलीन श्री श्री 1008 स्वामी लक्ष्मणदास अवधूत जी की प्रेरणा व अनुकम्पा से हो रही है।
- शासन भी मेरा, प्रशासन भी मेरा…पुलिस चौकी के अंदर BJP नेत्री ने युवक को पीटा, FIR दर्ज; यूपी के सुल्तानपुर का वीडियो वायरल - July 9, 2026
- उद्घाटन से पहले लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे धंसने के सवाल पर बोले योगी सरकार के मंत्री – आप अपने आप सड़क बना लो… - July 9, 2026
- राम मंदिर चढ़ावा विवाद: ट्रस्ट का बड़ा एक्शन, चंपत राय और अन्य निष्कासित सदस्यों के वीआईपी पास जारी करने के अधिकार खत्म - July 9, 2026