Hathras (Uttar Pradesh, India) । डिजिटल युग में अब आंगनबाड़ी केन्द्रों के लाभार्थियों का ब्यौरा डिजिटल किया जाएगा। जिसका जिम्मा कामन सर्विस सेंटर (सीएससी) संचालकों को सौंपा गया है। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, उत्तर प्रदेश के निदेशक की ओर से प्रदेश के सभी जिला कार्यक्रम अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किये गये हैं।
जिला कार्यक्रम अधिकारी डीपीओ डीके सिंह ने बताया कि जनपद के 1712 आंगनबाड़ी केन्द्रों के लाभार्थियों का ब्योरा ऑनलाइन किया जाएगा। कामन सर्विस सेंटर संचालकों को इसकी जिम्मेदारी सौपी गयी है। सीएससी संचालक सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर जाकर वहां के रजिस्टरों की फोटो लेंगे। इस पर सभी लाभार्थियों का विवरण दर्ज होगा। फोटो लेने से पहले लाभार्थी सूची के हर पन्ने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के हस्ताक्षर होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा सभी लाभार्थियों के पहचान पत्र के रूप में आधर कार्ड का नम्बर, राशन कार्ड का विवरण, मोबाइल नम्बर दर्ज करना होगा। लाभार्थी का मोबाइल नम्बर न होने पर उसके परिवार के किसी भी व्यक्ति का मोबाइल नम्बर दर्ज किया जाएगा।
डीपीओ ने बताया कि सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों को निर्देशित किया गया हैं कि वह सुनिश्चित करें कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा निर्धारित प्रारूप के अनुसार सूचना अपडेट हो रही है या नहीं। सभी मुख्य सेविकाओं को भी निर्देशित किया गया है कि वह आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से प्रारूप के अनुसार सूचना अपडेट कराएं, ताकि इस काम में कोई समस्या न आए। गर्भवती व धात्री महिलाओं, सात माह से तीन वर्ष तक के बच्चे, तीन साल से छह साल के बच्चे एवं स्कूल छोड़ चुकी किशोरियों के डाटा का डिजिटलीकरण किया जाएगा।जनपद में इस समय 1.81 लाख जन्म से 6 वर्ष के बच्चे और 41000 गर्भवती और धात्री महिलाएं आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत है ।
उन्होंने बताया कि बाल विकास परियोजना अधिकारी और मुख्य सेविकाओं को निर्देश दिया गया है कि जब वह आंकड़े डिजिटल किये जाने के संबंध में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ ऑनलाइन सम्पर्क करें तो आरोग्य सेतु ऐप तथा संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान पर जोर दें। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड कराने के साथ ही दस्तक अभियान में निष्ठापूर्वक दायित्व निभाने के लिये भी कहें। उन्होंने बताया ऑनलाइन सम्पर्क न होने पर मुख्य सेविका क्षेत्र का भ्रमण सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखकर करें। जरूरत पड़ने पर अलग-अलग समूहों की बैठक करें।
- Rodeoslot Casino – Přihlašovací průvodce pro nové hráče v Německu - October 15, 2026
- Music-Inspired Slots at Smash Casino - October 12, 2026
- Personalizacja Limitów Wpłat w Jackpot Bells Slot dla Polski - October 12, 2026