Agra, Uttar Pradesh, India. जिले में रविवार को अजब वाकया हुआ। इंसाफ की भीख मांगने पहुंचे किसान की झोली में भाजपा विधायक ने 50 रुपये का नोट डाल दिया। इस घटनाक्रम पर लोगों ने आक्रोश जताया। विधायक द्वारा किसान को इंसाफ दिलाने के बजाय नोट देने का लोगों ने विरोध किया है।
कस्बा शमसाबाद में आज गांधी जयंती के मौके पर प्रतिमा के अनावरण का कार्यक्रम था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में फतेहाबाद से भाजपा विधायक छोटे लाल वर्मा, नगर पालिका चेयरमैन शमसाबाद लक्ष्मी देवी राठौर, चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश राठौर पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान गांव गढ़ी खंडेराव निवासी किसान राजू भी पहुंच गया।
राजू ने बताया कि उसका कोल्ड स्टोरेज स्वामी से आलू के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। कोल्ड स्टोरेज मालिक भाजपा का पदाधिकारी है। जैसे ही विधायक गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद सीढ़ियों से नीचे उतरने लगे तो किसान अपनी समस्या झोली फैलाकर बताने लगा।
इसी दौरान विधायक ने अपनी जेब से 50 रुपये का नोट निकाला और राजू की झोली में डाल दिया। विधायक की ये हरकत देख वहां मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया। इस हरकत के लिए विधायक को लोगों के विरोध का सामना भी करना पड़ा। विधायक अपनी गाड़ी में बैठकर निकल गए।
- ‘चोली के पीछे क्या है गाने पर मार-मार कर नचवाया’, प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलक उठा सपा नेताओं का दर्द; इंस्पेक्टर समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर - August 22, 2026
- सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव का तीखा पलटवार: बोले- ‘एकरंगी क्या जानें पीडीए के बहुरंग, जितनी पीड़ा बढ़ेगी, उतना मजबूत होगा पीडीए’ - August 22, 2026
- अखिलेश यादव के ‘चवन्नी से रुपया’ वाले बयान पर गरमाई यूपी की सियासत: जयंत चौधरी, केशव मौर्य और मायावती ने बोला तीखा हमला - August 22, 2026