बिहार की बेगूसराय की एक अदालत ने फिल्म निर्माता एकता कपूर और शोभा कपूर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है, जिससे दोनों मां बेटी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। यह वारंट एकता कपूर की ओर से बनाई गई वेब सीरीज में सैनिकों की पत्नी की आपत्तिजनक छवि पेश करने के खिलाफ दर्ज मुकदमा मामले में किया गया है। वारंट बेगूसराय न्यायिक दंडाधिकारी विकास कुमार के न्यायालय से जारी किया गया है।
दरअसल, 6 जून 2020 को पूर्व सैनिक शंभू कुमार की ओर से सीजीएम कोर्ट में एक परिवाद पत्र दाखिल किया गया था। पूर्व सैनिक का आरोप था कि triple x वेब सीरीज के सीजन 2 में सैनिकों के पत्नी को लेकर आपत्तिजनक सीन दिखाए गए थे। सीरीज में दिखाया गया कि सेना के जवान जब ड्यूटी पर रहते हैं तब उनकी पत्नी घरों में गैर मर्द के साथ अवैध संबंध बनाते हैं।
इसी को लेकर पूर्व सैनिकों में आक्रोश हुआ और उनकी ओर से एक परिवाद पत्र दाखिल किया गया था। इस मामले में फरवरी 2021 को एकता कपूर और शोभा कपूर को उपस्थित होकर जवाब देने के लिए सम्मन जारी किया गया था, जिसमें एकता कपूर के ऑफिस में भी सम्मन रिसीव किया गया था।
केस की पैरवी कर रहे अधिवक्ता ने कहा कि पूर्व सैनिकों की ओर से कोर्ट में परिवाद पत्र दाखिल कर इस पर आपत्ति जताई गई थी। अब कोर्ट ने एकता कपूर और शोभा कपूर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। इस वारंट जारी होने के बाद एकता कपूर शोभा कपूर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अधिवक्ता ऋषिकेश पाठक ने कहा कि 524/सी 2020 के तहत मामला दर्ज हुआ था। अब न्यायिक दंडाधिकारी कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।
–
- सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी को बड़ी राहत, आय से अधिक संपत्ति मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की सुनवाई पर लगाई रोक - August 17, 2026
- बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा: वसुंधरा राजे और राम माधव बने उपाध्यक्ष, स्मृति ईरानी को महासचिव की बड़ी जिम्मेदारी - August 17, 2026
- डिंपल यादव इस वक्त पूरे देश की मां और ममता का प्रतीक हैं, बिलारी से सपा विधायक मोहम्मद फहीम ने दिया बेतुका बयान - August 17, 2026