Agra, Uttar Pradesh, India. आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह के निर्देशन में सरकारी स्कूल बचाओ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बदहाल स्कूलों की प्रदर्शनी लगाई जा रही है। गुरुवार को लगी प्रदर्शनी में मुख्यातिथि के रूप में आप की ब्रजप्रान्त अध्यक्ष डॉ. हृदेश चौधरी के मार्गदर्शन में आगरा के बदहाल स्कूलों की चित्र प्रदर्शनी आयोजित की गई। जिले भर के लोगों द्वारा भेजे गए सरकारी स्कूलों के दुर्दशा को बयां करती फ़ोटो वीडियो प्रदर्शित की गई।
ज्ञात हो कि प्रदेश भर में सरकारी स्कूलों की दुर्दशा को देखते हुए आप के पदाधिकारियों ने “स्कूल बचाओ अभियान” चलाया हुआ है। जिसके तहत संजय सिंह द्वारा एक व्हाट्सएप नम्बर भी जारी कर प्रदेश की जनता से अपील की गई है कि सभी अपने-अपने क्षेत्र के स्कूलों की वीडियो फ़ोटो भेजें। लोगों का खूब सहयोग मिला। प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में प्रदेश भर की स्कूलों की जर्जर हालत को दर्शाती हुई वीडियो फ़ोटो प्राप्त हुई। स्कूल बचाओ अभियान में समस्त फ़ोटो को संकलित कर एक प्रदर्शनी आयोजित की गई जो आम जनता के सामने प्रदर्शित की गई।

प्रदेश भर में सरकारी स्कूलों की दुर्दशा को देखकर प्रदेश के लोगों में प्रदेश सरकार के प्रति आक्रोश है। लोगों का कहना है कि जहाँ एक तरफ प्रदेश सरकार सरकारी स्कूलों को जर्जर कर रही है वहीं निजी स्कूलों को बढ़ावा मिल रही है। जिससे निन्म एवं मध्यम वर्ग के बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा प्राप्त कर पाना एक बड़ा चैलेंज बन गया है। वहीं दिल्ली में सरकरी स्कूलों की स्थिति सभी आधुनिक सुविधाओं से पूर्ण हैं। जिसका लाभ सभी गरीब एवं मध्यम वर्ग के लोगों के बच्चों को मिल ही है।
भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए बृज प्रांत अध्यक्ष डॉ. हृदेश चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार को दिल्ली सरकार से सीख लेकर अपने प्रदेश के सरकारी स्कूलों का भी मॉडल बदलना चाहिए। सबका साथ, सबका विकास का केवल नारा देने से सबका विकास नहीं होगा। बल्कि इस क्षेत्र में सरकार को काम करने की जरूरत हैं।
आज की प्रदर्शनी में जिलाध्यक्ष धीरज बघेल, अशोक धनगर, रमजान अब्बास, आर एस सेंगर, चन्द्रावती नरवार, मेम्बर सिंह, विजय कपूर, सी एल शर्मा, भूपेंद्र कुशवाह, पुरषोत्तम दास फौजी, मुकेश कल्याण, सजंय सिंह, कलुआ राम, ताजुद्दीन, आसिफ नबाव, प्रतिष वागे, सजंय भारती, सुमित राणा, योगेश सत्संगी, शैलेन्द्र गायत्री, सुनील तमोरी, बिटटू पंडित के साथ जिले भर से सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
- खाद्य सुरक्षा समिति के सभापति बने विजय शिवहरे का आगरा में भव्य स्वागत: उद्यमियों ने कहा, मानक पूरे करने को तैयार, लेकिन उत्पीड़न नहीं सहेंगे - August 26, 2026
- आर्टिस्ट गिल्ड ऑफ यूपी ने धूमधाम से मनाया प्रथम स्थापना दिवस: आयोजित हुआ भव्य समारोह, उठी ‘कलाकार बोर्ड’ गठन की मांग - August 26, 2026
- योगी सरकार का रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा: 27, 28 और 29 अगस्त को यूपी रोडवेज और सिटी बसों में एक सहयात्री के साथ बिल्कुल फ्री सफर कर सकेंगी माताएं-बहनें - August 26, 2026