Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। 1 जुलाई को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर आज महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा अध्यक्ष उमेश शर्मा एडवोकेट के नेतृत्व में SSP आवास स्थित वृक्ष के नीचे हाल ही में हुई पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस क्रम में कांग्रेसियों ने सदर तहसील तक बैलगाड़ी और घोड़ गाड़ी खीचकर बढ़े हुए पेट्रोल-डीजल के दामों का विरोध किया। महानगर कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन सौंपकर बढ़े हुए पेट्रोल-डीजल को वापस लेने की मांग की।
मोदी सरकार द्वारा जबरन आम जनमानस से वसूली की जा रही
इसी क्रम में महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उमेश शर्मा एडवोकेट ने बताया कि पेट्रोल-डीजल के मूल्यों में अभूतपूर्व बढ़ोतरी के माध्यम से केंद्र की मोदी सरकार द्वारा जबरन आम जनमानस से वसूली की जा रही हैं। लॉकडाउन के बाद लोग एक बहुत बड़े आर्थिक संकट से गुजर रहें हैं और ऊपर से सरकार पेट्रोल-डीजल के मूल्यों में वृद्धि कर के लोगों के लिए आर्थिक परेशानी का सबब बन रही हैं भाजपा केंद्र सरकार ने अगर पेट्रोल-डीजल दाम कम नहीं किए तो कांग्रेस पार्टी जनहित में संसद से लेकर सड़क तक आंदोलन करेगी।
ये रहे उपस्थित
इस दौरान कीर्ति कुमार कौशिक, ठाकुर बिहारी लाल, डॉ आशुतोष भारद्वाज, विनोद शर्मा, शालू अग्रवाल, महानगर महिला अध्यक्ष, दीपक वर्मा, महेश चौबे, प्रवीण ठाकुर, विपुल पाठक, कायम कुरैशी, गजानंद चतुर्वेदी, ओंकार नाथ चतुर्वेदी, चौधरी मोहन सिंह, भंवर सिंह सिसोदिया, चंद्र मोहन जायसवाल, अभिलाष सक्सेना, मोहम्मद यूसुफ, तीर्थराज, राकेश शुक्ला, दिलीप बर्मा, गौरव वर्मा, रामबाबू शर्मा, कलुआ, रितेश सनवाल, सुरेश चतुर्वेदी, राजू ,निजामुद्दीन, पूर्व सभासद सोनू वर्मा, हिमांशु सैनी, सोनू वर्मा, इंद्रजीत गौतम, अमित राज, सुरेश चतुर्वेदी, राजू रूपेश डांगर, सलमान भंवर सिंह सिसोदिया, बॉबी गुप्ता, जेपी सिंह, अमित जैन, निशांत अहमद, अर्जुन यादव, इंद्रजीत शर्मा, सोमिल कुलश्रेष्ठ, आसिफ कुरेशी, अकील कपिल, अश्वनी कुमार सिंह, अंशुल यादव, कृष्ण कुमार, मुकेश, आशीष यादव, बुग्गल पहलवान, प्रकाश शर्मा, सेवादल रवि चौधरी, विवेक चौहान, शाहिद खान, सूरज अग्रवाल, छोटू नीरज आदि लोग मौजूद थे
- WildHub Casino – Wo jeder Spieler wichtig ist in Österreich - October 15, 2026
- Winshark’s Gaming Hub Offers Honest Gaming and Huge Prizes for All Players in Canada - October 15, 2026
- Rodeoslot Casino – Přihlašovací průvodce pro nové hráče v Německu - October 15, 2026