देश आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव मना रहा है। क्या आम, क्या खास, सारे लोग आजादी के जश्न में डूबे हुए हैं। देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अपनी पत्नी नीता अंबानी और पोते पृथ्वी अंबानी के साथ इंडिपेंडेंस डे सेलिब्रेट किया।
एक वीडियो में अंबानी अपने पोते को गोद में लिए ‘मां तुझे सलाम’ गीत पर स्वतंत्रता दिवस मनाते हुए दिख रहे हैं। इसमें मुकेश अंबानी, नीता अंबानी और पृथ्वी अंबानी के साथ रिलायंस के कर्मचारी भी दिख रहे हैं। सभी के हाथ में तिरंगा है।
वीडियो में पृथ्वी अंबानी की शरारत भी कैद हो गई। पृथ्वी अपने दादा मुकेश अंबानी की गोद में हैं। वह बार-बार अपनी अंगुलियों को मुंह में डालने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन मुकेश अंबानी उन्हें ऐसा करने से मना कर रहे हैं। इसके बाद पृथ्वी नीता अंबानी से तिरंगा मांगते हैं और दोनों साथ में तिरंगा लहराते हैं। पृथ्वी अंबानी, मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी के श्लोका के बेटे हैं। उनका जन्म 10 दिसंबर 2020 को हुआ था।
तिरंगे की रोशनी में नहाया एंटीलिया
अंबानी परिवार पूरी तरह आजादी के जश्न में डूबा हुआ है। मुंबई में उनका आवास एंटीलिया भी तिरंगे की रोशनी से जगमगा रहा है। दुनिया के सबसे महंगे घरों में से एक एंटीलिया को बेहद शानदार और खूबसूरत अंदाज में सजाया है। एंटीलिया के बाहर भी रास्ते पर भी खूबसूरत सजावट की गई है। ढेर सारी लाइटों से अशोक चक्र बनाया गया है।
एंटीलिया के बाहर लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है। लोग अपनी गाड़ी रोककर बाहर सेल्फी ले रहे हैं। एंटीलिया के बाहर की पूरी सड़क को तिरंगे के रंग में रंग दिया है। सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है।
- अयोध्या: दिनभर हाउस अरेस्ट के बाद यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने किए रामलला के दर्शन, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप - July 1, 2026
- Agra News: कुकथला में पनीर फैक्ट्री पर FSDA का छापा, 50 किलो मिलावटी पनीर और 150 लीटर दूध मौके पर नष्ट - June 30, 2026
- Agra News: कैलाश मोड़ पर बनेगा भव्य द्वादश ज्योतिर्लिंग धाम, मंदिर निर्माण समिति ने बदली परियोजना की जगह - June 30, 2026