अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी के दौरान जाँच एजेंसी FBI को कई अहम ‘ख़ुफ़िया जानकारी’ वाले दस्तावेज़ मिले हैं.
अमेरिकी मीडिया की ख़बरों के हवाले से समाचार एजेंसी एएफ़पी ने बताया कि एफ़बीआई एजेंट्स ने ट्रंप के घर से गोपनीय दस्तावेजों के 11 सेट बरामद किए हैं.
ट्रंप पर आरोप लगाया जा रहा है कि उन्होंने गोपनीय दस्तावेजों को अपने आवास में रखकर जासूसी अधिनियम का उल्लंघन किया है. वहीं, ट्रंप ने इस तलाशी को राजनीतिक षड्यंत्र बताया है.
अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार एफ़बीआई की तलाशी उन दस्तावेजों से संबंधित थी जो ट्रंप जनवरी 2021 में व्हाइट हाउस छोड़ने पर अपने साथ ले गए थे. इनमें से कुछ दस्तावेज़ को राष्ट्रीय अभिलेखागार ने गोपनीय दस्तावेज़ के रूप में चिह्नित किया था.
एफ़बीआई ने ट्रंप के घर पर ऐसे वक्त में छापा मारा जब वह 2024 में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए अपनी दावेदारी पेश करने की तैयारी कर रहे हैं.
वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार कुछ दस्तावेजों को ‘टॉप सीक्रेट’ के तौर पर चिह्नित किया गया है और इन्हें केवल कुछ विशेष सरकारी संस्थाएं ही देख सकती हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि जिन दस्तावेज़ों को अलग किया गया है उनमें ‘फ़्रांस के राष्ट्रपति’ से जुड़ी जानकारी भी थी.
रिपोर्ट के अनुसार सात पन्नों के दस्तावेज़ में पाम बीच में ट्रंप एस्टेट की तलाशी का वारंट भी शामिल है. वॉल स्ट्रीट जर्नल ने ये भी बतायाहै कि एफ़बीआई ने ट्रंप के घर से करीब 20 बक्से भरकर सामान बरामद किया है.
इससे पहले वॉशिंगटन पोस्ट ने जाँच से जुड़े सूत्रों के हवाले से ये दावा किया था कि ट्रंप के घर से बरामद हुए गोपनीय दस्तावेज़ों में परमाणु हथियारों से जुड़े काग़ज़ात भी शामिल हैं.
हालाँकि, ट्रंप ने इन दावों को अफ़वाह बताते हुए ख़ारिज कर दिया है. ट्रंप ने ये भी आरोप लगाया है कि शायद एफ़बीआई उनके घर पर ‘झूठे सबूत’ रख रही है.
- संजय सिंह का खड़गे के ‘B टीम’ वाले बयान पर करारा पलटवार: बोले— देश भर में बीजेपी की सरकारें बनवाने का अपराध स्वयं कांग्रेस ने किया - November 5, 2026
- त्योहारों पर यूपी पुलिस की छुट्टियां निरस्त: डीजीपी राजीव कृष्ण का सख्त आदेश, 5 से 17 नवंबर तक अलर्ट मोड पर रहेगा पुलिस बल - November 5, 2026
- प्यार, धोखा और आर्थिक शोषण की दर्दनाक दास्तान: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म? आगरा से ट्रांसफर जीरो एफआईआर पर 40 दिन बाद भी उत्तराखंड पुलिस मौन - November 5, 2026