Agra, Uttar Pradesh, India. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय संजय प्लेस, आगरा में “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” की प्रदर्शनी लगाई गई है। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन भाजपा विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल एवं वरिष्ठ नागरिक व बैंक के पूर्व स्टाफ डीएस बत्रा ने क्षेत्रीय प्रमुख एलसी मीना की उपस्थित में किया।

इस प्रदर्शनी में भारत विभाजन विभीषिका पर चर्चा की गई है। स्वतंत्रता सेनानियों के मर्म को महसूस किया गया है। इस प्रदर्शनी को देखने हेतु वाई एस वर्मा हिन्दी अधिकारी, राजेंद्र कुमार, राजेंद्र सिंह, मोहम्मद जीशान खान एवं अन्य सेंट्रलाइट साथी एवं गण्यमान्य नागरिक उपस्थित थे। इस अवसर पर सिकंदरा शाखा के मुख्य प्रबंधक देवेश चंद्र की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में मार्केटिंग डिपार्टमेंट के मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव डॉ. राजेश पंडित ने बताया कि यह प्रदर्शनी 13 एवं 14 एवं 15 अगस्त के अलावा आगामी 16, 17 अगस्त को भी आम दर्शकों हेतु अवलोकनार्थ खुली रहेगीI
- MMS वायरल मामले में सस्पेंड इंस्पेक्टर ने महिला पुलिसकर्मी संग रचाई शादी, दोनों ने जारी किया वीडियो - October 25, 2026
- सुधीर चौधरी बोले, जिंदगी में जितने मौके मिले, उनके पीछे ब्रह्माकुमारीज़ की ताकत; ‘राष्ट्र चेतना पुरस्कार’ से सम्मानित - October 25, 2026
- दो बार कैंसर को मात दे चुके SHK ने मनाया 64वां जन्मदिन, आनंद पंडित और एकता जैन समेत कई हस्तियां हुईं शामिल - October 25, 2026