आमिर खान और करीना कपूर खान स्टारर फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोशल मीडिया पर बायकॉट की मांग की जा रही थी इस बीच फिल्म रिलीज हो चुकी है। इस लेकर भारतीय मूल के पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर मोंटी पनेसर की कड़ी प्रतिक्रिया आई है। उनका मानना है कि आमिर खान की यह फिल्म भारतीय सेना और सिखों का अपमान करती है।
उन्होंने दो ट्वीट करते हुए फिल्म को बायकॉट करने की मांग की। उन्होंने पहली ट्वीट में लिखा- फॉरेस्ट गंप अमेरिकी सेना में फिट बैठता है, क्योंकि अमेरिका वियतनाम युद्ध के लिए आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए कम आईक्यू पुरुषों की भर्ती कर रहा था। यह फिल्म भारत सशस्त्र बलों भारतीय सेना और सिखों के लिए पूर्ण अपमान है! अपमानजनक। शर्मनाक।
उन्होंने दूसरे ट्वीट में लिखा- लाल सिंह चड्ढा में आमिर का कम आईक्यू वाले इंसान का किरदार निभाया है। ‘लाल सिंह चड्ढा’ ‘फॉरेस्ट गम्प’ (1994 में आई हॉलीवुड फिल्म) का रिमेक है। यह अपमानजनक। शर्मनाक। #BoycottLalSinghChadda #BoycottLaalsingh। यही नहीं, उन्होंने एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने एक बार फिर फिल्म को बायकॉट करने की अपील की।
उल्लेखनीय है कि पनेसर ने इंग्लैंड के लिए 50 टेस्ट में 167 और 26 वनडे में 24 विकेट झटके। वह ट्विटर पर भारत और भारतीय टीम के बारे में खुलकर बात करते हैं और अपने विचार रखते हैं।
-एजेंसी
- आगरा के मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में उमड़ी भीड़: हनुमान-सुग्रीव मिलन, बाली वध और लंका दहन के सजीव मंचन से गूंजा शमशाबाद रोड - October 19, 2026
- दशकों के शोषण और जंजीरों के दर्द से मुक्ति: 2014 में बचाए गए हाथी राजू की कहानी, अब पौष्टिक आहार और चिकित्सीय देखरेख में कट रहे दिन - October 19, 2026
- सीतापुर में 17 साल की शादी और दो बच्चों को छोड़कर फेसबुक प्रेमी के पास गई पत्नी, पति ने खुद कराई दोनों की शादी - October 19, 2026