Agra, Uttar Pradesh, India. फतेहपुर सीकरी से भारतीय जनता पार्टी के विधायक, पूर्व सांसद चौधरी बाबूलाल एक बार फिर अपने दिए गए बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। विधायक चौधरी बाबूलाल के इस बयान से वाल्मीकि समाज में रोष व्याप्त है।
पनवारी कांड में बरी होने के बाद भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल ने एक चैनल में दिए गए इंटरव्यू के दौरान वाल्मीकि समाज पर अभद्र टिप्पणी की थी जिसको लेकर वाल्मीकि समाज ने भाजपा विधायक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
वाल्मीकि महापंचायत के नेतृत्व में हुई बैठक
वाल्मीकि समाज पर की गई अवैध टिप्पणी को लेकर चौधरी बाबूलाल की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। वाल्मीकि समाज ने भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल के इस बयान के विरोध में वाल्मीकि महापंचायत ने स्वास्थ्य पार्क स्थित वाल्मीकि वाटिका में एक बैठक की।इस बैठक में वाल्मीकि समाज के सभी संगठनों के प्रतिनिधियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ पदाधिकारियों ने भाग लिया।

सभी ने भाजपा विधायक के खिलाफ अपनी नाराजगी जताई और भाजपा विधायक पर कार्यवाही की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव करने की रणनीति तैयार की।
भाजपा पार्टी की बढ़ेंगी मुश्किलें
भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल के इस बयान के बाद वाल्मिक समाज में रोष व्याप्त है। वाल्मिक समाज पहले से ही भारतीय जनता पार्टी से नाराज चल रहा है और चौधरी बाबूलाल की इस टिप्पणी ने जले पर नमक छिड़कने का काम कर दिया है। आक्रोशित वाल्मीकि समाज अब भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोलने को तैयार है जिसके चलते भारतीय जनता पार्टी की मुश्किलें और ज्यादा बढ़ जाएंगी।
चरणबद्ध तरीके से चलेगा आंदोलन
वाल्मीकि महापंचायत के अध्यक्ष मानसिंह वाल्मीकि के साथ-साथ सिकंदर सिंह वाल्मीकि और समाज के वरिष्ठ नेताओं ने दो टूक शब्दों में कहा है कि एक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को इस तरह की भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए। इस बयान के लिए चौधरी बाबूलाल को माफी मांगनी चाहिए। अगर वह ऐसा नहीं करते तो कल जिला मुख्यालय का घेराव किया जाएगा और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की जाएगी। अगर समाज की सुनवाई नहीं हुई तो इस आंदोलन को धार दिया जाएगा और चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा।
- सीबीएसई ने जारी की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट; 16 फरवरी से शुरू होंगी दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं - November 6, 2026
- उत्तराखंड राज्योत्सव में गरजे अमित शाह; कहा— “राहुल गांधी ‘वोट बचाओ’ नहीं, बल्कि ‘घुसपैठिया बचाओ’ यात्रा निकाल रहे हैं” - November 6, 2026
- सीतापुर में धनतेरस पर दर्दनाक सड़क हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 महिलाओं की मौत, 11 घायल - November 6, 2026