Agra, Uttar Pradesh, India. जनपद आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र के अरसेना इलाके में भाजपा नेता ने पहले अपने ही दोस्त की गोली मारकर हत्या की फिर उसके सिर को धड़ से अलग कर दिया। गश्त कर रही पुलिस जब मौके पर पहुंची तो गाड़ी में कटा हुआ सिर देखने से उनके होश उड़ गए। मौके पर ही भाजपा नेता को गिरफ़्तार कर लिया गया।
घटनाक्रम शुक्रवार सुबह तड़के का है। बताया जा रहा है कि सिकंदरा थाना क्षेत्र के अरसेना गांव के जंगल में सिकंदरा पुलिस गश्त कर रही थी। तभी एक कार के पास दो युवकों को खड़े देखा। जिसमें दोनों युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। तलाशी के दौरान पुलिस ने पाया कि कार की पिछली सीट पर एक युवक का सिर रखा हुआ था। यह देख पुलिस के होश उड़ गए और टिंकू भार्गव नाम के युवक को मौके से दबोच लिया।

जानकारी में सामने आया कि मृतक लोहामंडी थाना क्षेत्र के तरकारी गली का रहने वाला चांदी व्यापारी नवीन वर्मा है। टिंकू ने पहले गोली मारकर नवीन की हत्या कर दी और फिर सिर को धड़ से अलग कर दिया।पुलिस ने हत्यारोपी टिंकू भार्गव को हिरासत में ले लिया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस नवीन वर्मा की हत्या का कारण जानने का प्रयास कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026