New Delhi, India. भारत की राजधानी में शनिवार शाम को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की प्रेस कांफ्रेंस के बाद शराब की दुकानों के बाहर बंपर भीड़। लंबी—लंबी लाइनें। लोग हैरान। जानिए पूरी खबर।
दिल्ल में शनिवार शाम होते—होते शराब की दुकानों के बाहर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लंबी लंबी लाइनें लग गईं। कई दुकानों के बाहर तो ये स्थिति थी कि लोग दुकानों में घुसे जा रहे थे।
दरअसल दिल्ली में नई आबकारी नीति में भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। एलजी विनय कुमार की ओर से सीबीआई जांच की सिफारिश के बाद दिल्ली सरकार बैकफुट पर है। शनिवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि सोमवार से दिल्ली में पुरानी आबकारी नीति लागू हो जाएगी। यह छह महीने तक रहेगी। इसके बाद दुकानों के बाहर भीड़ उमड़ पड़ी। दुकानदार स्टॉक खत्म करने में लग गए।
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि नई आबकारी नीति वापस ली जाएगी। नई नीति तैयार की जा रही है। तब तक पुरानी नीति के तहत शराब बेची जाएगी। उन्होंने बताया कि भ्रष्टाचार खत्म करने को हमने नई नीति लागू की थी। इससे पहले सरकार को छह हजार करोड़ रुपये का राजस्व 850 शराब की दुकानों से मिला था।
उन्होंने बताया कि नई आबकारी नीति लागू होने के बाद हमारी सरकार को उतनी ही दुकानों से नौ हजार करोड रुपये से भी अधिक राजस्व मिलता।
- ”कितने घुसपैठियों की पहचान की गई और कितने वापस भेजे गए?”: गृह मंत्री अमित शाह से कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पूछे तीखे सवाल - October 14, 2026
- आगरा में राज्यसभा सांसद नवीन जैन का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन, वाल्मीकि समाज ने 101 किलो की माला पहनाकर किया भव्य स्वागत; उमड़ा समर्थकों का जनसैलाब - October 14, 2026
- इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश में 3 महीने के भीतर ग्राम पंचायत चुनाव कराने के निर्देश - October 14, 2026