Agra, Uttar Pradesh, India. राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी ने मंगलवार को जारी राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की सूची में कवि पवन आगरी पर पुनः अपना भरोसा जताते हुए उनको स्थान दिया है। पार्टी ने कुल छह राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए हैं।
उल्लेखनीय है कि पवन आगरी को अनेक राष्ट्रीय चैनलों पर सौ से अधिक लाइव बहस में प्रभावी ढंग से पार्टी का पक्ष रखने के लिए पुनः इस जिम्मेदारी से नवाज़ा गया है। पवन आगरी को आरएलडी ने पिछले विधानसभा चुनाव में अपना स्टार प्रचारक भी बनाया था। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अनेक चुनावी रैलियों में एक कुशल वक्ता के रूप में उन्होंने अपनी प्रभावी उपस्थिति दर्ज कराई थी। उनके मनोनयन पर उत्तर प्रदेश में हर्ष की लहर है।
पवन आगरी के साथ मोहम्मद इस्लाम, अनिल दुबे, मनीषा अहलावत, निशा चौधरी और भूपेन्द्र चौधरी को भी राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गयालावत, निध है।
- डॉक्टर अरुण चाइल्ड हॉस्पिटल आगरा के 25 साल: मुफ्त शिविर में उपहार और इलाज पाकर बच्चे खिलखिलाए, गोष्ठी में अभिभावकों को जरूरी सीख - April 25, 2026
- डॉ. अरुण चाइल्ड हॉस्पिटल आगरा के 25 वर्ष पूर्ण, 25 अप्रैल को निशुल्क बाल रोग शिविर, यहां कराओ पंजीकरण - April 23, 2026
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026