भारत की महिला क्रिकेट टीम ने दूसरे वनडे मैच में श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर सिरीज़ में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है.
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले फ़ील्डिंग चुनी. श्रीलंका ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 173 रन बनाए. एमा कंचना ने सबसे अधिक 47 रन बनाए जबकि नीलाक्षी डी सिल्वा ने 32 रनों का योगदान दिया.
भारत की ओर से रेणुका सिंह ने चार विकेट लिए जबकि मेघना सिंह और दीप्ति शर्मा ने दो-दो विकेट लिए. जवाब में भारतीय महिला टीम ने बिना कोई विकेट गँवाए 26वें ओवर में 174 रन बना लिए. स्मृति मंधाना ने 94 और शफ़ाली वर्मा ने 71 रन बनाए. पहले वनडे में भारत की महिला टीम ने चार विकेट से जीत दर्ज की थी. तीसरा वनडे सात जुलाई को होगा.
-एजेंसियां
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा क्षेत्र में एक और बड़ी सफलता: पिता ने किडनी दान कर बचाई बेटे की जान, दूसरा सफल ट्रांसप्लांट रहा कामयाब - October 11, 2026
- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: फतेहाबाद के पास डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत - October 11, 2026
- ताजमहल में पर्यटकों के बीच जमकर हुई हाथापाई: पैर पर पैर रखने के मामूली विवाद पर भिड़े राजस्थान के पर्यटक, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप - October 11, 2026