Indore/ Agra, MP/UP, India. कवि सम्मेलन समिति ने वाकई विलक्षण और दुर्लभ काम कर दिया। एक दूसरे की टांग खिंचाई और नीचा दिखाने के लिए प्रसिद्ध कवियों को एक ही छत के नीचे लाकर बैठा दिया। वह भी 10-20 नहीं, पूरे 100 कवि। है न अचरजभरी बात। इसका श्रेय आगरा के प्रसिद्ध हास्यकवि रमेश मुस्कान को जाता है।
कवि सम्मेलन समिति के संस्थापक सचिव रमेश मुस्कान ने बताया कि संस्था आगरा में पंजीकृत है। यह देश भर के मंचीय कवियों का संगठन है, जिसमें सौ से अधिक कवि पंजीकृत हैं। इसके अध्यक्ष अरुण जैमिनी, सह सचिव चिराग जैन और कोषाध्यक्ष गोपाल दास नीरज के सुपुत्र शशांक प्रभाकर हैं।
समिति का पांचवा वार्षिक अधिवेधन इस बार 25 व 26 जून को मध्य प्रदेश की वाणिज्यिक राजधानी इंदौर के एक रिसोर्ट में सम्पन्न हुआ। मध्य प्रदेश के डीजीपी (होमगार्ड) पवन जैन, संरक्षक पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा, डॉ. कुमार विश्वास, शैलेश लोढ़ा, सहित देश के सौ से अधिक कवि एक ही छत के नीचे उपस्थित थे। दो दिवसीय अधिवेधन में कवि सम्मेलन की दशा और दिशा पर विभिन्न सत्र हुए।
इस अवसर पर सात वरिष्ठ कवियों को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया। प्रत्येक कवि को इक्यावन हजार की सम्मान राशि का चेक डॉ. कुमार विश्वास के विश्वास ट्रस्ट की ओर से प्रदान किया गया। इस बार का नीरज सम्मान आगरा के ख्याति प्राप्त गीतकार सोम ठाकुर को दिया गया। सत्यनारायण सत्तन, जगदीश सोलंकी, घनश्याम अग्रवाल, प्रो. सरोज कुमार, प्रमिला भारती और स्व. प्रमोद तिवारी अन्य सम्मानित विभूतियों में शामिल थे।
- आगरा में मोबाइल लुटेरों का गैंग बेनकाब: 16 मोबाइल फोन के साथ एक शातिर गिरफ्तार, चार नाबालिग भी गए पकड़े - June 12, 2026
- देश के प्रसिद्ध शूटिंग कोच और एशियाई खेलों के गोल्ड मेडल विजेता जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक की लहर - June 12, 2026
- यूपी के परिवहन तंत्र में नया अध्याय: मुख्यमंत्री योगी ने गौतमबुद्ध नगर को दी 45 इलेक्ट्रिक बसों की सौगात - June 12, 2026