पैग़ंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी के बाद हिंसा के मामले में अब तक उत्तर प्रदेश पुलिस ने 300 से ज़्यादा गिरफ़्तारियां की हैं.
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार यूपी पुलिस ने बीते शुक्रवार को हुई हिंसा के बाद से अब तक आठ ज़िलों से 304 लोगों को गिरफ़्तार किया है. इनमें से सबसे अधिक गिरफ़्तारियां प्रयागराज से ही हुई हैं.
रविवार सुबह तक की जानकारी के अनुसार फ़िरोज़ाबाद से 15, अंबेडकर नगर से 34, मुरादाबाद से 34, सहारनपुर से 71, प्रयागराज से 91, हाथरस से 51, अलीगढ़ से 6 और जालौन से 2 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है.
बीजेपी की पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा की ओर से पैग़ंबर मोहम्मद पर दी गई कथित विवादित टिप्पणी के विरोध में शुक्रवार को देश के अलग-अलग हिस्सों में हिंसक प्रदर्शन किए गए थे. यूपी में सबसे ज़्यादा हिंसा प्रयागराज और सहारनपुर में हुई थी.
-एजेंसियां
- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी डबल डेकर बस, 6 यात्री घायल - July 16, 2026
- शक बना हकीकत तो सड़क बना अखाड़ा: पति ने होटल से घसीटकर पत्नी के दोस्त को पीटा, वीडियो वायरल - July 16, 2026
- यूपी चुनाव 2027 की सपा ने बिछाई बिसात: सितंबर में अखिलेश यादव निकालेंगे ‘समाजवादी पीडीए रथ यात्रा’, साधेंगे हर वर्ग - July 16, 2026