पूर्वी ईरान में बुधवार तड़के एक बड़ा ट्रेन हादसा हो गया जिसमें करीब 17 लोगों की मौत हो गई। तबस सिटी के करीब एक पैसेंजर ट्रेन की टक्कर Excavator से हो गई जिसके बाद ट्रेन के चार कोच डिरेल हो गए। इस दुर्घटना में 17 यात्रियों की मौत हो गई और 50 से अधिक जख्मी बताए जा रहे हैं। इनमें से कुछ की हालत गंभीर है। इस ट्रेन में करीब 350 यात्री सवार थे।
स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस ट्रेन दुर्घटना के कारण घायलों व मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। तबस के करीब आज तड़के ट्रेन की सात में से चार कोच पटरी से उतर गई। एंबुलेंस और तीन हेलीकाप्टरों के साथ राहतकर्मियों की टीम मौके पर पहुंच गई। रायटर्स के अनुसार आपदा प्रबंधन प्रमुख ने बताया, ‘घटनास्थल पर पांच एंबुलेंस मौजूद हैं वहीं 12 और एंबुलेंस रास्ते में हैं।’
यह ट्रेन दुर्घटना तबस से कुछ 50 किमी की दूरी पर हुई जो राजधानी तेहरान से 550 किमी है। इससे पहले 2016 में ट्रेन दुर्घटना हुई थी जिसमें दर्जनों की मौत हो गई और सैंकड़ों जख्मी हुए थे। ईरान के हाईवे पर हर साल करीब 17 हजार मौतें होती हैं। दुनिया में सबसे बदतर ट्रैफिक के हालात ईरान के ही हैं।
-एजेंसियां
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026