अमेरिका के एक अधिकारी ने चेतावनी दी है कि उत्तर कोरिया कभी भी परमाणु परीक्षण कर सकता है. उत्तर कोरिया के लिए अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि सुंग किम की चेतावनी ऐसे समय में आई है, जब रविवार को ही उत्तर कोरिया ने आठ बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया है. इस बीच अमेरिका की विदेश उप मंत्री वेंडी शेरमन ने पत्रकारों को बताया कि उत्तर कोरिया के ऐसे किसी भी परमाणु परीक्षण का तुरंत और ज़ोरदार जवाब दिया जाएगा.
उत्तर कोरिया ने पिछले पाँच वर्षों से किसी तरह का परमाणु परीक्षण नहीं किया है लेकिन हाल के दिनों में कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव बढ़ा है. अमेरिकी अधिकारी सुंग किम ने जकार्ता में कहा कि इस साल अभी तक उत्तर कोरिया ने अप्रत्याशित संख्या में मिसाइलों का परीक्षण किया है. उत्तर कोरिया ने अभी तक इस साल 31 मिसाइलों का परीक्षण किया है जबकि इससे पहले 2019 में उसने पूरे साल में 25 मिसाइल टेस्ट किए थे. इस बीच अमेरिकी विदेश उप मंत्री वेंडी शेरमन ने कहा कि सिर्फ़ दक्षिण कोरिया, अमेरिका या जापान ही नहीं, पूरी दुनिया उत्तर कोरिया का मज़बूती से जवाब देगी. उत्तर कोरिया ने अभी तक अमेरिकी बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.
-एजेंसियां
- मेरठ में सीएम योगी के दौरे से पहले हड़कंप: कार्यक्रम स्थल के पास आसमान में दिखा संदिग्ध ड्रोन, एटीएस और पुलिस जांच में जुटी - August 8, 2026
- मेरठ में शिवभक्त कांवड़ यात्रियों पर CM योगी ने की पुष्पवर्षा, कहा— कांवड़ यात्रा राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समता का प्रतीक - August 8, 2026
- यूपी की सियासत में ‘PDA’ फॉर्मूले पर घमासान: सपा द्वारा ‘P’ से ‘पंडित’ जोड़े जाने पर मायावती का तीखा हमला, बताया राजनीतिक छल - August 8, 2026