कानपुर हिंसा मामले में मास्टरमाइंड जफर हयात हाशमी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कानपुर पुलिस की ओर से उन्हें शुक्रवार की रात ही उन्हें गिरफ्तार किए जाने की बात सामने आ रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ चल रही है। जफर हयात हाशमी ने फेसबुक पोस्ट के जरिए लोगों को कानपुर में बाजार बंद करने और जेल भरो आंदोलन की अपील की थी। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद जिस प्रकार से कानपुर में हिंसा भड़की, उस मामले में पुलिस ने जफर हयात हाशमी को जिम्मेदार ठहराया है। दर्ज कराई गई प्राथमिकी में जफर हयात हाशमी का नाम सबसे पहले रखा गया है। उनकी गिरफ्तारी के बाद परिवार के लोगों ने दावा किया है कि जफर हयात को फंसाया जा रहा है।
कानपुर हिंसा के मुख्य आरोपी जफर हयात हाशमी की गिरफ्तारी के मामले को लेकर परिवार के लोगों का कहना है कि वे हमें मिल नहीं रहे हैं। हमने काफी खोजा है। जफर हयात की पत्नी का दावा है कि राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए बंद को वापस लिया गया था। जुमे की नमाज के जफर हयात घर वापस आ गए थे। उस दौरान कोई हिंसा की वारदात नहीं हो रही थी। अपराह्न तीन बजे अचानक हिंसा की खबर सामने आई। हयात की पत्नी ने दावा किया कि 14 से 16 साल के बच्चे पत्थर फेंक रहे थे। ऐसा गुस्सा हमने पहले कभी नहीं देखा था। वह अपने पति की इस हिंसा की वारदात में शामिल नहीं होने का दावा कर रही हैं।
बहन ने भाई को फंसाए जाने का किया दावा
जफर हयात की बहन ने भी कहा कि उनके भाई ने पहले ही बंद को वापस ले लिया था। इसके बाद भी पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया है। उन्होंने अपने भाई की गिरफ्तारी के बारे में भी कोई जानकारी पुलिस की ओर से नहीं दिए जाने की बात कही। जफर हयात की बहन कायनात ने कहा कि मेरे भाई को फंसाया जा रहा है। शहर में वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए बंद को वापस लिए जाने के बाद हिंसा कैसे भड़की, इसका पता लगाने में पुलिस-प्रशासन नाकाम रही है। इसलिए मेरे भाई को फंसाया जा रहा है।
-एजेंसियां
- Agra News: हजार में हवलदार और लाख में थाना…वाला स्टंट पड़ा भारी, रील बनाने वाले सपा नेता दामा यादव पर FIR; अब लाइसेंस रद्द करने की तैयारी - February 17, 2026
- Agra News: खाकी से बदतमीजी करने वाला शिबू ठाकुर गिरफ्तार, ‘लाइव वीडियो’ वायरल होने के बाद पुलिस का एक्शन - February 17, 2026
- Agra News: खाकी से बदतमीजी करने वाला शिबू ठाकुर गिरफ्तार, ‘लाइव वीडियो’ वायरल होने के बाद पुलिस का एक्शन - February 17, 2026