इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के शेयरों में तेज़ी से गिरावट दर्ज की गई है. अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंज पर टेस्ला को ये झटका कंपनी के सीईओ एलन मस्क के उस बयान के बाद लगा है जिसमें उन्होंने कहा है कि वह कर्मचारियों की संख्या में 10 फ़ीसदी की कटौती करना चाहते हैं और नई भर्तियां रोकना चाहते हैं.
शुक्रवार को मस्क ने कंपनी को भेजे गए एक ईमेल में कहा कि उन्हें अर्थव्य्वस्था को लेकर एक ‘बुरा एहसास’ हो रहा है और इसलिए वह कर्मचारियों की संख्या 10% कम करना चाहते हैं.
इससे पहले अमेरिकी श्रम विभाग ने मई में लगभग चार लाख नई नौकरियों का आंकड़ा जारी किया है. लेकिन अमेरिका में महंगाई आसमान छू रही है और उम्मीद है कि आने वाले महीनों में फेडरल रिज़र्व बैंक ब्याज़ दरों में और बढ़ोत्तरी करेगा.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक़ टेस्ला के एग्ज़ीक्यूटिव्स को एक मैसेज भेजा गया है और उनसे दुनिया भर में नई भर्ती पर रोक लगाने को कहा गया है.
इस एलान के बाद शुक्रवार को अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंज पर टेस्ला के शेयर 9% गिर गए और नैस्डैक पर लगभग 2% नीचे लुढ़क गया.
-एजेंसियां
- “हर लड़की खुद को शिवानी के किरदार में देख पाएगी”: शेमारूमी की सीरीज ‘एक कन्या कुँवारी’ को लेकर बोलीं जाह्नवी गुरनानी - November 12, 2026
- किसानों पर बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा की टिप्पणी की अपना दल (एस) ने की कड़ी निंदा, सार्वजनिक माफी की मांग - November 12, 2026
- ताजमहल की सुरक्षा में बड़ी सेंध; शाही मस्जिद की छत तक पहुँचे दो विदेशी पर्यटक, वीडियो सामने आने के बाद एएसआई ने दिए जांच के आदेश - November 12, 2026