फ्रांस में चल रहा कान्स फिल्म फेस्टिवल इस बार भारत के लिए बेहद खास है। वहां देश को ‘कंट्री ऑफ ऑनर’ का दर्जा मिला है। साथ ही बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इवेंट में बतौर जूरी मेंबर शामिल हुई हैं। उन्होंने इस उपलब्धि को सिर्फ अपनी नहीं, बल्कि देश की जीत माना है। इसके साथ ही उन्होंने साउथ बनाम बॉलीवुड पर चल रही बहस पर भी बात की।
दीपिका पादुकोण ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें करीब एक हफ्ते पहले जूरी मेंबर्स में शामिल होने को लेकर एक मेल मिला था, जिसे देखकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा था। उनके आसपास इस समय दुनियाभर के शानदार फिल्ममेकर्स हैं। वो बोलीं कि अब इंडिया का समय आ चुका है, क्योंकि ग्लोबल लेवल पर पहचान मिल रही है।
साउथ इंडस्ट्री पर बोलीं दीपिका
इस समय साउथ वर्सेज बॉलीवुड की बहस छिड़ हुई है। अब दीपिका ने भी इस पर खुलकर अपनी राय व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि पहले हिंदी और तेलुगू की ऑडियंस अलग थी, लेकिन अब बदलाव हो रहा है। रीजनल सिनेमा मर्ज हो चुका है। ये सालों पहले हो जाना चाहिए था। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि कई साल तक हम अलग-अलग इंडस्ट्री के तौर पर काम करते रहे, ऐसा बाकी देशों में देखने को नहीं मिलता है। यहां इंडस्ट्री सेपरेट है। ये एक तरह से बेहतर है क्योंकि इससे देश की डायवर्सिटी का पता चलता है।
कान्स में बिखेरा जलवा
दीपिका ने कान्स के पहले दिन जूरी मेंबर्स के साथ रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा। उन्होंने सब्यसाची की ब्लैक एंड गोल्ड सीक्वेंस साड़ी पहनी। उनके मेकअप और लुक की काफी चर्चा हो रही है और उन्हें मिला-जुला रिएक्शन मिल रहा है। उन्हें बोल्ड मेकअप को लेकर भी ट्रोल किया जा रहा है।
इन फिल्मों में आएंगी नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका जल्द ही ‘पठान’ में शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के साथ नजर आएंगी। उन्होंने स्पेन में इसकी शूटिंग भी की थी। इसके अलावा उनके पास ऋतिक रोशन संग ‘फाइटर’ भी है। वो प्रभास के साथ भी एक अनटाइटल मूवी में नजर आएंगी।
-एजेंसियां
- हिंदुस्तान किसी एक की बपौती नहीं है… राहुल गांधी के साथ मंच पर भोजपुरी सिंगर नेहा राठौर, बोलीं- सरकार से सवाल करो तो FIR हो जाती है… - August 23, 2026
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में प्लास्टर गिरने के 17 घंटे बाद 10 साल के उमैर की मौत, परिवार में मचा कोहराम; गंभीर बीमारी से जूझ रहा था मासूम - August 23, 2026
- आगरा के संजय प्लेस स्थित फ्रेंड्स टावर में बड़ा हादसा टला: बेसमेंट के फ्लेक्स गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान राख - August 22, 2026