नई दिल्ली। पहले से कर्ज में डूबी फ्यूचर रिटले कंपनी समूह के मुख्य वित्तीय अधिकारी सी पी तोशनीवाल ने इस्तीफा दे दिया है, यह कंपनी संमूह के लिए एक बड़ाढटका मामना जा रहा है। मुकेश अंबानी की रिलायंस ने जब से फ्यूचर के साथ सौदा रद्द किया है तब से कंपनी में अधिकारियों के इस्तीफे का सिलसिला जारी है।
इस संबंध में जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक, तोशनीवाल का इस्तीफा 12 मई से प्रभावी होगा। यहां बता दें कि इससे पहले कंपनी के कई बड़े अधिकारियों ने कंपनी से नाता तोड़ा है। ये सभी इस्तीफे रिलायंस इंडस्ट्रीज के फ्यूचर रिटेल के साथ होने वाले 24,713 करोड़ रुपये के संभावित सौदे को पिछले महीने रद्द करने के बाद दिए गए हैं।
तोशनीवाल को किशोर बियानी का बेहद करीबी माना जाता था। फ्यूचर रिटेल ने नियामक संबंधी एक बयान में कहा कि तोशनीवाल कंपनी के प्रमुख प्रबंधकीय कार्मिक (केएमपी) पद पर भी नहीं रहेंगे। गौरतलब है कि किशोर बियानी के नेतृत्व वाले फ्यूचर ग्रुप की एक प्रमुख फर्म फ्यूचर रिटेल को अब अपने ऋणदाताओं द्वारा एनसीएलटी के समक्ष दायर दिवाला याचिका का सामना करना पड़ रहा है।
– एजेंसी
- दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली करेगी कांग्रेस: 25 अक्टूबर से 3 नवंबर तक मिली इजाजत, CEC के इस्तीफे और SIR को लेकर होगा हल्लाबोल - October 18, 2026
- कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में भीषण भगदड़; 17 श्रद्धालुओं की मौत और 40 से अधिक घायल, पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख - October 17, 2026
- Agra News: शराब पीने का विरोध करने पर पति ने की पत्नी की निर्मम हत्या; बेरहमी से पीटने के बाद रस्सी से घोंटा गला, आरोपी फरार - October 17, 2026